विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2018

जेल में 25 साल बिताने के बाद अमेरिकी पाया गया निर्दोष, लगाया था ये आरोप

अमेरिका की जेल में 25 साल बिताने के बाद एक व्यक्ति बेगुनाह पाया गया और इस वजह से बतौर मुआवजा उसे एक करोड़ डॉलर दिए गए.

जेल में 25 साल बिताने के बाद अमेरिकी पाया गया निर्दोष, लगाया था ये आरोप
अमेरिका की जेल में 25 साल बिताने के बाद एक व्यक्ति बेगुनाह पाया गया और इस वजह से बतौर मुआवजा उसे एक करोड़ डॉलर दिए गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलाडेल्फिया शहर में बुधवार को मामले को निपटाने में हुए करार ने एक रिकॉर्ड कायम किया. एंथनी राइट को 1991 के बलात्कार और हत्या मामले में बिना पेरोल के उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी. डीएनए जांच के बाद में साबित हुआ कि राइट बेकसूर है.

आपराधिक जांच में डीएनए साक्ष्य को बढ़ावा देने वाला एक समूह इनोसेंस प्रोजेक्ट ने एक बयान में कहा कि राइट पुलिस की खराब जांच प्रक्रिया के पीड़ित हैं. पुलिस ने कथित रूप से राइट को पुलिस द्वारा तैयार लिखित अपराध-स्वीकरण पर हस्ताक्षर नहीं करने पर पीटने की धमकी दी थी. इनोसेंस प्रोजेक्ट ने कहा कि राइट देश में 344वें ऐसे व्यक्ति हैं जो डीएनए जांच में निर्दोष पाए गए.

(इनपुट-IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Philly, 25 Years, Imprisoned For 25 Years, 10 Million Dollars, Dollars
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com