विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2019

पाकिस्तान में पति ने झगड़े के बाद काटी पत्नी की नाक, उठाया पाइप और फिर...

पाकिस्तान में एक आदमी ने अपनी पत्नी के साथ लड़ाई के बाद कथित रूप से उसकी नाक काट दी और सिर के बाल साफ कर दिए.

पाकिस्तान में पति ने झगड़े के बाद काटी पत्नी की नाक, उठाया पाइप और फिर...
पाकिस्तान में पति ने झगड़े के बाद काटी पत्नी की नाक.

पाकिस्तान में एक आदमी ने अपनी पत्नी के साथ लड़ाई के बाद कथित रूप से उसकी नाक काट दी और सिर के बाल साफ कर दिए. समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसियों ने सोमवार को उस महिला शाजिया को बचाया और पुलिस को खबर दी. पुलिस ने महिला को लाहौर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है.

ये भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- PoK भारत का हिस्सा है और एक दिन भारत का हिस्सा होगा

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शाजिया का पति सज्जाद अहमद उसे अक्सर प्रताड़ित करता था. वह उसे छोटे-मोटे घरेलू मामलों में पाइप और लोहे की छड़ से पीटता था. पड़ोसियों ने कई बार उसे बचाया. डॉन ने बताया है कि उसे चेहरे की एक जटिल सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसे नकली नाक लगाएंगे.

ये भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय ने 100 दिन के कामकाज का दिया ब्योरा, भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में कही यह बड़ी बात

शाजिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी की ससुराल गई थी, तभी उसका पति आ गया. वह उसे वापस घर ले आया, दरवाजा बंद किया और उसे प्लास्टिक के पाइप से पीटा. उसने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके पति ने एक चाकू उठाई और उसकी नाक काट दी. पति की तलाश जारी है, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Husband Cut Wife Nose, Husband Wife Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com