Viral Video: दुबई में नौकरी कैसे मिलेगी? अगर आप भी इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं जो जरा रुकिए. ऑक्सफोर्ड में सिलेक्ट होने वाले चिराग पाहवा ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में इसका जवाब दिया है. उन्होंने कहा, 'मैंने 3 साल दुबई में नौकरी की. अपने एक्सपीरियंस से बता रहा हूं कि लिंक्डइन और नौकरीगल्फ पर रैंडमली अप्लाई करके आप सिर्फ अपना टाइम वेस्ट कर रहे हैं. दुबई में इस तरह से आपको जॉब नहीं मिलेगी. इसके बजाय मैं आपको तीन ऐसे तरीके बताता हूं, जिनमें सक्सेस रेट काफी ज्यादा है.'
1. दुबई में काम करने वाले अपने परिचित की मदद लें
चिराग के मुताबिक, 'दुबई में नौकरी पाने का सबसे आसान और फास्ट तरीका यही है. आपको बस अपने पुराने बॉस या दोस्त से संपर्क करके पता करो कि उनकी कंपनी में तुम्हारे लायक कोई जॉब है क्या? अगर ऐसा है तो उनके रेफरल से आपको जॉब मिल जाएगी. इंडिया में मुकाबले यहां सैलरी ज्यादा ही होती है, इसीलिए आप आराम से यहां रह सकेंगे.
2. टूरिस्ट वीजा पर दुबई आओ और खुद नौकरी खोजो
चिराग के मुताबिक, 'टूरिस्ट वीजा पर दुबई आकर नौकरी खोजने का तरीका काम तो करता है, मगर इसमें कितना समय लगेगा, ये कोई नहीं बता सकता. हो सकता है आपके यहां आने के 1 महीने के अंदर ही जॉब मिल जाए या 8 महीने तक भी ना मिले. ऐसी सिचुएशन में आपके पास अच्छी सेविंग होनी जरूरी है, क्योंकि इतने समय यहां रहने का खर्च आराम से 3 लाख रुपये के आसपास आ सकता है.'
3. अपनी कंपनी में इंटरनल वैकेंसी पर नजर रखो
चिराग के मुताबिक, अगर आप इंडिया में किसी MNC में काम करते हो, जिसका दुबई में भी ऑफिस है, तो ट्राई करो कि वहां कोई वैंकेसी है क्या? अगर हां, तो अपने मैनेजर या बॉस से बात करके इंटरनल मूवमेंट कर लो. ये बहुत आसान तरीका है और रिलोकेशन का खर्च भी ज्यादातर कंपनी ही उठाती है. यानी आप बिना एक्सट्रा खर्च के दुबई में रह सकते हैं.
'सब्र रखें और नेटवर्क बनाते रहें'
चिराग ने कहा, 'दुबई का मार्केट बहुत टाइट है. जॉब ढूंढने में समय लग सकता है. थोड़ा सब्र रखें और ऊपर बताए गए इन तीन स्टैप्स को फॉलो करें. लोगों से जुड़े और अपना नेटवर्क बनाएं. आप यकीनन कामयाब होंगे.' सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है चिराग से एक डिलेट प्लान की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- ऑक्सफोर्ड में एडमिशन पाने वाले भारतीय ने बताया दुबई में रहने का खर्च, कहा- 'मैं 3BHK में रहता हूं'
यह भी पढ़ें:- जापान छोड़कर मुंबई में रहने लगी फेमस टिकटॉकर, बोली- 'भारत ने मुझे बदल दिया'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं