विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2013

मैक्सिको : नौ साल की उम्र में मां बनी लड़की

मैक्सिको : नौ साल की उम्र में मां बनी लड़की
लड़की की मां ने बताया, जब लड़की गर्भवती हुई थी तो महज आठ साल की थी, और नवजात लड़की का पिता एक 17-वर्षीय लड़का है, जो हमें नहीं मिला है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मैक्सिको सिटी: मैक्सिको में नौ साल की एक लड़की ने एक लड़की को जन्म दिया है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों और परिजनों ने दी है।

जैलिस्को राज्य में लड़की की मां डैफने ने स्थानीय अधिकारियों को बताया, जब लड़की गर्भवती हुई थी तो उस समय उसकी उम्र महज आठ साल की थी, और इस नवजात लड़की का पिता एक 17-वर्षीय लड़का है, जो हमें नहीं मिला है, क्योंकि वह भाग गया है।

राज्य अभियोजन कार्यालय के जार्ज विलासेनर ने कहा, हम भी उस युवक को तलाश कर रहे हैं, ताकि उसका पक्ष जाना जा सके, क्योंकि लड़की यह नहीं समझती कि क्या हुआ है। यह बलात्कार या बाल यौन उत्पीड़न का मामला है।

बच्ची का जन्म 27 जनवरी, 2013 को जोकिपान अस्पताल में हुआ था और जन्म के समय उसका वजन 2.7 किलो था। जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य ठीक होने के चलते सप्ताहांत के दौरान अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, परन्तु डॉक्टरों के अनुसार दोनों का अच्छी तरह ध्यान रखना होगा, क्योंकि मां बनने वाली बच्ची की उम्र काफी कम है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिन ब्याही मां, नौ साल की मां, Unmarried Mother, Nine-year-old Gives Birth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com