विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2019

शेर के बाड़े में कूद गई महिला, चिढ़ाया तो हुआ ऐसा... वायरल हुआ ये VIDEO

अमेरिका के न्यू यॉर्क के ब्रॉन्स जू में बड़ा हादसा होने से टल गया. एक महिला मस्ती-मस्ती में शेर के बाड़े में कूद गई, जब शेर सामने आया तो वो उसे चिढ़ाने लगी.

शेर के बाड़े में कूद गई महिला, चिढ़ाया तो हुआ ऐसा... वायरल हुआ ये VIDEO
शेर के बाड़े में कूद गई महिला, चिढ़ाया तो हुआ ऐसा.

अमेरिका के न्यू यॉर्क के ब्रॉन्स जू में बड़ा हादसा होने से टल गया. एक महिला मस्ती-मस्ती में शेर के बाड़े में कूद गई, जब शेर सामने आया तो वो उसे चिढ़ाने लगी. लेकिन कुछ देर बाद लड़की सही सलामत वापस आ गई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. लोग लड़की की खूब आलोचना कर रहे हैं. शेर को सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है. ये जानते हुए भी लड़की मस्ती करने के लिए शेर के बाड़े में कूद गई.

ये भी पढ़ें: TikTok Top 5: मिल गया 'पैसों का पेड़', यकीन नहीं तो देखिए ये Viral Video

ये वीडियो चिड़ियाघर घूमने आए शख्स ने रिकॉर्ड किया है, जिसकी इंस्टाग्राम आईडी रियल सोबरीना है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “वीडियो अंत तक देखें आप विश्वास नहीं करेंगे कि आगे क्या हुआ.” अंदर घुसते ही शेर सामने आकर खड़ा हो गया. जिसको देखकर लड़की हाथ हिलाने लगी और चिढ़ाने लगी. शेर काफी देर तक उसे देखता रहा, लेकिन कुछ किया नहीं.

ये भी पढ़ें: भारतीय रेलवे की नवरात्रि स्पेशल थाली, इन स्टेशनों पर मिलेगा व्रत वाला खाना

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस लड़की को बेवकूफ बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''ये बेहद बेवकूफ हरकत थी, अगर शेर वार कर देता तो जू वाले शेर को ही सजा देते. ये नहीं देखते कि लड़की जान-बूझकर बाड़े में घुसी है.''

ये भी पढ़ें: देश के पहले ‘टॉयलेट कॉलेज' से पास हुए 3,200 लोग, हर दिन लगती हैं 3 घंटे क्लास

ब्रॉन्स जू ने स्टेटमेंट जारी किया है. उन्होंने बताया कि लड़की ने बड़ा उल्लंघन किया है. इस हरकत से उसकी जान जा सकती थी. लड़की ने चिड़ियाघर के नियमों का पालन नहीं किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New York, Bronx Zoo, Woman Climbs Into Zoo, Woman Taunts Lion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com