विज्ञापन

42 सालों तक बंद कमरे में टीवी के सामने ही बैठी रही महिला, जब दरवाजा खुला तो मंजर देख कांप उठे लोग

सोचिए क्या हो अगर कोई इंसान अपनी फेवरेट कुर्सी पर बैठकर टीवी देख रहा हो. हाथ में चाय का कप हो और अचानक उसकी सांसें थम जाएं, फिर 42 साल तक किसी को उसकी खबर ही न हो, एक ऐसे ही मामले ने सोशल मीडिया पर सभी को चौंका दिया.

42 सालों तक बंद कमरे में टीवी के सामने ही बैठी रही महिला, जब दरवाजा खुला तो मंजर देख कांप उठे लोग
1966 में गायब हुई महिला 2008 में कमरे के अंदर ममी बनी मिली, रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
FACEBOOK

42 Years Dead In Apartment: अकेलेपन की सबसे दर्दनाक तस्वीर बयां करता ये हैरान कर देने वाला मामला क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब का है. Daily star की खबर के मुताबिक, साल 1924 में जन्मी हेडविगा गोलिक (Hedviga Golik) को पड़ोसियों ने आखिर बार साल 1966 में देखा था, जिसके बाद वो काफी समय तक नजर में नहीं आईं. लोगों ने मान लिया कि, शायद वो शहर छोड़कर कहीं ओर चली गई हैं. इस बीच किसी ने भी हेडविगा गोलिक के फ्लैट के बंद दरवाजों को खटखटाना या उनसे मिलने की कोशिश नहीं की. 

42 साल बाद खुला दरवाजा (The Door Opened After 42 Years)

काफी समय बीत जाने के बाद जब साल 2008 में प्रॉपटी के एक कानूनी विवाद के सिलसिले में पुलिस और अदालती अधिकारी फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए, कमरे का नजारा देखकर उन सभी की रूह कांप गई. कमरे में सब कुछ ऐसे रखा था, मानो सालों से एक वक्त सामान की तरह जम गया हो. कमरे में सबसे डराने वाली बात थी हेडविगा गोलिक, जिनकी बॉडी कुर्सी पर कंबलों में लिपटी हुई थी. पास में चाय का एक कप और टीवी मौजूद था.

ये भी पढ़ें:-आसमान में उड़ते प्लेन के पास अचानक से आ गया उड़नतश्तरी जैसा ऑब्जेक्ट, पायलट के उड़े होश, फिर जो हुआ जान दंग रह जाएंगे आप

अचानक गायब हुई महिला (Hedviga Golik mummified body)

जांच में ये पाया गया कि, हेडविगा गोलिक टीवी देखते हुए और चाय पीते वक्त ही मौत की आगोश में समा गईं. सोशल मीडिया पर जब ये मामला सामने आया, तो हर कोई हक्का-बक्का रह गया. वहीं पड़ोसियों ने भी गलतफहमी के चलते कभी भी उनसे मिलने की कोशिश नहीं की, नहीं तो हो सकता है कि ये मामला पहले ही सबके सामने आ जाता है. 

ये भी पढ़ें:-क्या इंसान अमर हो सकता है? वैज्ञानिकों की रिसर्च से खुलासा, आदर्श स्थितियों में भी 146 से 194 साल ही है उम्र की सीमा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mummified Body, Mummified Body Of Woman, Mummified Body Hidden At Home, Horror Story, Mystery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com