कहते हैं कि धरती पर कई ख़ूबसूरत और बेहतरीन लोग मौजूद हैं. बेहतरीन लोगों के कारण ही ये दुनिया सुंदर और हसीन लगती है. सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे लवीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम पूरी तरह से दंग हो जाते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपनी मां के साथ रेलवे स्टेशन पर गुजर रहा था. चलने के क्रम में बच्चा गिर गया. सबसे दुखद बात ये है कि मां देख नहीं सकती थी. उसने भी हिम्मत करके अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की. हालांकि, एक शख्स तेजी से दौड़कर ट्रैक पर आता है और समय रहते ही बच्चे को बचा लेता है. खुश होकर रेलवे शख्स को ईनाम देती है. ईनाम लेने के बाद शख्स अपना बड़ा दिल दिखाता है और बच्चे की पढ़ाई के लिए आधा पैसा दे दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह हैरान हैं.
देखें वायरल वीडियो
Bow down in gratitude to Mayur Shelke who saved the life of a 6 year old child of a visually impaired mother,risking his own life .
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) March 21, 2023
The railways announced a cash prize for Mayur,and he donated half of it for the child's education. Proud of Mayur's values🙏🏼pic.twitter.com/Mc9ct5Z63a
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स अपनी जान पर खेलकर एक बच्चे को बचाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने जानकारी भी साझा की है. उन्होंने लिखा है- मयूर शेल्के को दिल से शुक्रिया. उन्होंने 6 साल के बच्चे की ज़िंदगी बचाई. बच्चे की मां भी देख नहीं सकती थी. ऐसे में दोनों की ज़िंदगी बच गई. इसके लिए रेलवे ने मयूर को सम्मानित भी किया. सबसे अच्छी बात रही कि मयूर ने अपने हिस्से का आधा पैसा बच्चे की पढ़ाई के लिए डोनेट कर दिया. आप पर गर्व है मयूर!
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 19 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो को 26 हज़ार से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही सुंदर वीडियो है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इससे अच्छा उदाहरण और नहीं मिल सकता है. मयूर एक अच्छा इंसान है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं