हैदराबाद (Hyderabad) के नामपल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स अपनी खोई हुई बॉल को ढूंढ रहा था और जब वह एक खाली पड़े मकान में बॉल ढूंढने गया तो वहां का नजारा देखने के बाद उसकी रूह कांप उठी. इस खाली पड़े मकान में उसे ढेर सारा मानव कंकाल (Human skeleton) देखने को मिला. बॉल ढूंढने के लिए शख्स जब घर के किचन में घुसा तो उसे फर्श पर औंधे मुंह पड़ा एक मानव कंकाल मिला. यह सब देख शख्स की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई और वह वहां से डर के भाग निकला. उसने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने खाली पड़े घर की जांच की. इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह मकान बीते सात सालों से खाली पड़ा था.
घर में मिला मानव कंकाल
बॉल ढूंढते वक्त शख्स वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहा था.वीडियो में इस कंकाल को भी देखा जा सकता है, जिसमें मानव की पसली और सिर का कंकाल दिख रहा है. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और देखने वालों के भी होश उड़ गए हैं. इस वीडियो में देख सकते हैं कि किचन के फर्श पर मानव कंकाल के पास कुछ बर्तन भी पड़े हैं. पुलिस ने मौके से यह सभी सैंपल कलेक्ट कर लिए है और इसकी फॉरेंसिक जांच भी शुरू हो गई है और रिपोर्ट के आने के बाद इस कंकाल की पहचान हो सकेगी.
किसका है यह मानव कंकाल?
पुलिस की मानें तो इस मकान का मालिक मुनीर खान था और उसके 10 बच्चे थे. इस घर में शख्स का चौथा बेटा रहता था, जिसकी उम्र तकरीबन 50 वर्ष की थी.पुलिस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि यह शख्स मानसिक रूप से बीमार था और इसकी शादी भी नहीं हुई थी. पुलिस का कहना है कि उसकी मौत मानसिक कारणों से हुई होगी, क्योंकि मारपीट और खून का कोई निशान नहीं मिला है. जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मकान 7 सालों से खाली पड़ा है और इसका मालिक विदेश में रहता है. अब पुलिस इस घर से जुड़े लोगों से संपर्क कर रही है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देखें Video:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं