आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का दौर है, जिसे देखो वही घर से ही बैठकर शॉपिंग कर रहा है. इतना ही नहीं, ऑनलाइन ऑर्डर के साथ लोगों को कुछ न कुछ फ्री मिलने की उम्मीद भी रहती है. कभी चॉकलेट, कभी सैंपल प्रोडक्ट तो कभी कैशबैक. लेकिन, क्या आपके साथ कभी कैसा हुआ है कि आपने कोई पैंट खरीदा हो और उसके जेब से 10 रुपये का नोट और जयपुर बस का टिकट निकला हो. ऐसा तो शायद किसी के साथ भी नहीं हुआ होगा. लेकिन, एक शख्स के साथ ऐसा हुआ है जिसकी तस्वीर Reddit पर पोस्ट करते हुए उसने अपना अनुभव लोगों के साथ शेयर किया है. इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने मज़े लेने भी शुरु कर दिए.
हाल ही में एक शख्स ने ज़ेप्टो (Zepto) से ट्रैक पैंट ऑर्डर की. लेकिन, जब पार्सल खोला, तो वह शॉक्ड रह गया. क्योंकि उन्हें एक इस्तेमाल किया हुआ और गंदा ट्रैक पैंट मिला था. जिसकी जेब से 10 रुपये का एक नोट और जयपुर बस की टिकट निकली. इस अजीबोगरीब अनुभव को शख्स ने रेडिट पर एक तस्वीर के साथ शेयर किया और लिखा- ज़ेप्टो से ट्रैक पैंट मंगवाई और जेब में 10 रुपये और जयपुर बस का टिकट मिला. पैंट तो गंदी थी, लेकिन 10 रुपये का फायदा हो गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Ordered tack pants from zepto and found jaipur bus sticker and 10rs in pocket
byu/GoodPossession2323 inindiasocial
अब यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है और लोग ढेरों कमेंट कर रहे हैं और मज़े ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 10 रुपये से Surf Excel खरीदो और पैंट धो डालो. दूसरे ने कहा- कहीं कोई जयपुर बस स्टैड पर आज भी अपनी न ढूंढ रहा हो? तीसरे ने लिखा- ये पैंट ट्रैवल करके खुद पहुंची है... पहनोगे तो तुम्हें भी कहीं ले जाएगी.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं