अगर सोशल मीडिया पर कोई अजनबी आपको अपना क्रेडिट कार्ड भेजे को आपको ये स्कैम ही लगेगा. कुछ ऐसा ही हुआ हरनूर नाम की एक महिला के साथ जिसने लिंक्डइन (LinkedIn) पर एक पोस्ट लिखकर अपने साथ हुई घटना लोगों के साथ शेयर की है. हरनूर बताती हैं कि एक शख्स ने उसे चैट में 10 सेकंड के लिए अपना क्रेडिट कार्ड भेजा और उसे बोला कि वह इसके लोड होने के बाद उससे शॉपिंग कर सकती है. लेकिन, इस दौरान हरनूर ने जल्दबाज़ी दिखाने के बजाय समझदारी दिखाई और इस ऑफर को लेकर उन्होंने जो किया, उसे लेकर पूरी लिंक्डइन पोस्ट लिख डाली. जिसे पढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर उसे तारीफ मिल रही है.
हरनूर सलूजा (Harnoor Saluja) ने लिंक्डइन पर अपने साथ हुई घटना के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें एक शख्स ने लिंक्डइन पर अपना क्रेडिट कार् (Credit Card) भेजा है. जिसके लिए वह बिलकुल तैयार भी नहीं थी. उन्होंने बताया कि यह एक सच्ची कहानी है. हरनूर ने बताया कि एक जेंटलमैन ने मुझे डायरेक्ट मैसेज किया और कहा कि 'मैं आपको सिर्फ 10 सेकंड के लिए अपना क्रेडिट कार्ड भेज रहा हूं. अगर आप 10 सेकंड में इसे लोड कर लेंगे, तो आप इससे शॉपिंग कर सकते हैं'. हरनूर ने आगे 3 प्वाइंटर्स में बताया कि उन्हें नहीं पता कि वो शख्स क्या चेक कर रहा था? 1-मेरी इंटरनेट स्पीड, 2- मेरा मोरल (नैतिक) कम्पास, 3- या स्किवड गेम ट्रेन से मेरी सजगता.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लिंक्डइन यूजर ने आगे बताया कि फिर उन्होंने उस 10 सेकंड क्या-क्या किया. हरनूर लिखती हैं कि उन्होंने सोचा इस दौरान एक स्टैंडिंग डेस्क जोड़ा (मार्केटिंग महिलाओं के लिए खड़े होने के लिए), सोचा कि क्या मुझे इस घटना को पॉडकास्ट के रूप में सुनाने के लिए एक माइक खरीदना चाहिए और टैब को वैसे ही बंद कर दिया जैसे मैं इमोशनल एविलेबल (उपलब्ध) रहने को बंद करती हूं, तेजी से और बिना किसी चेतावनी के.
हरनूर ने टैब बंद करने के बाद स्किनकेयर को लेकर स्क्रॉल किया, क्योंकि इस ट्रॉमा से उबरने के लिए उन्हें रेटिनॉल की जरूरत पड़ती है. हरनूर ने अफनी पोस्ट के अंत में लिखा कि अगर क्रेडिट कार्ड भेजना आपके नेटवर्किंग का आइडिया है, तो प्लीज ये बात जान लें कि मेरा इंटरनेट भले ही तेज़ हो, लेकिन मेरी नौतिकता उससे भी तेज़ है.
महिला की इस लिक्ंडइन पोस्ट को अबतक ढाई सौ से ज्यादा लाइक्स और 280 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं. लोग कमेंट बॉक्स में हरनूर की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आप इंटेलिजेंट हो, जो इस झांसे में नहीं पड़ीं वरना कई बार लोग ऐसी चीजों में पड़ जाते हैं. दूसरे ने कहा- अलग ही नेटवर्किंग स्टाइल है ये तो. ज्यादातर यूजर्स कमेंट सेक्शन में की तारीफ ही कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: हाथी की क्यूट हरकत का Video वायरल, सूंड से किया कुछ ऐसा, देखते ही खुश हो रहा लोगों का दिल, बोले- How Cute
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं