विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

छिपकलियों से लिपटा 'लिज़र्ड मैन' का वीडियो वायरल, देख उड़ जाएंगे होश, कांप जाएगा कलेजा

वायरल हो रहे छिपकलियों से जुड़े इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपके होश भी उड़ जाएंगे और शायद डर से कलेजा भी कांप उठे. ऐसा इसलिए क्योंकि वीडियो में दिख रहे शख्स से सैकड़ों छिपकलियां लिपटी हुई हैं.

छिपकलियों से लिपटा 'लिज़र्ड मैन' का वीडियो वायरल, देख उड़ जाएंगे होश, कांप जाएगा कलेजा
ना डर, ना घिन...जनाब ने छिपकलियों से कर ली दोस्ती

Lizard man viral video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपने शरीर पर कई छिपकलियों को लपेटे हुए दिखाई दे रहा है. यह नजारा देखकर लोग हैरान हैं और उसे 'लिज़र्ड मैन' कहकर संबोधित कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति के शरीर पर कई छिपकलियां चिपकी हुई हैं और वह उन्हें सहजता से संभाल रहा है. 

छिपकलियों से लिपटा 'लिज़र्ड मैन' (Man covered in lizards)

यह अजीबोगरीब नजारा न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे कुछ लोग अपने शौक और जुनून के लिए सामान्य सीमाओं को पार कर जाते हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा है. कई लोग इसे देखकर हैरान हैं, तो कुछ इसे मनोरंजक भी मान रहे हैं. यह वीडियो यह भी दिखाता है कि कैसे सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब चीजें वायरल हो जाती हैं और पल भर में लोगों का ध्यान खींच लेती हैं.

यहां देखें वीडियो

लिपटी ऐसे हैं जैसे पुरानी दोस्त हों (Man with reptiles viral clip)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @sports.jx.china नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'एक युवा चीनी शख्स अपने शहर को अलविदा कहता है और छिपकलियां पालने के लिए ग्रामीण इलाकों में लौटता है.' वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स अपने घर के अंदर मौजूद है, लेकिन उसके पैरों पर ढेर सारी छिपकलियां चढ़ी हुई हैं. हैरानी की बात तो ये ही कि उन छिपकलियों से वो शख्स बिल्कुल भी नहीं डर रहा है. वीडियो चीन का बताया जा रहा है.

'क्या ये 'छिपकलियों का पापा' है?' (Shocking viral footage)

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को अब तक 61 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा है कि, एक पल के लिए तो मुझे लगा कि यह कोई डिज़ाइनर पैंट है और मुझे इसका डिज़ाइन बहुत पसंद आया. लेकिन अगले ही पल मैं हिल गया. दूसरे यूजर ने लिखा, हे भगवान...अगर मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ तो मैं कुछ ही सेकंड में मर जाऊंगी, मुझे इनसे बहुत डर लगता है. तीसरे यूजर ने लिखा, मैं बचपन से ही छिपकलियों से डरती रही हूं, आज भी जब मैं एक छिपकली देखती हूं तो मेरा ब्लडप्रेशर लो हो जाता है, मुझे झटके लगते हैं और दिल तेजी से धड़कने लगता है.

ये भी पढ़ें:- खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Father Of Lizards, Reptiles Wrapped Man, Chhipkali, Chipkali Girna Kaisa Hota Hai, Chipkali Girne Se Kya Hota Hai, Chipkali Marne Ki Dawa, Chipkali Bhagane Ka Tarika, Lizard Farming, Lizard Man Viral Video, Man Covered In Lizards, Bizarre Viral Video, Shocking Viral Footage, Reptile Man Trending, Weird Social Media Video, Internet Shocked By Lizards, Unusual Viral Content, Creepy Viral Video, Man With Reptiles Viral Clip
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com