विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2025

जैगुआर से हार गया इंसानों को निगल जाने वाला जानवर, बड़ी बिल्ली से बचने के लिए मगरमच्छ ने झोंक दी ताकत, फिर भी हो गया खेला

आप देखेंगे कि मगरमच्छ जैसा खतरनाक जानवर जो इंसानों को भी मौत के घाट उतार देता है, वो कैसे जैगुआर के सामने खुद की ही जान बचाने में कमज़ोर पड़ जाता है.

जैगुआर से हार गया इंसानों को निगल जाने वाला जानवर, बड़ी बिल्ली से बचने के लिए मगरमच्छ ने झोंक दी ताकत, फिर भी हो गया खेला
जैगुआर से हार गया इंसानों को निगल जाने वाला जानवर

सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों के ऐसे बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो हमारे रोंगटे खड़े कर देते हैं या फिर हमें विचलित कर देते हैं. शेर, बाघ, मगरमच्छ और सांप ऐसे जानवर और जीव हैं, जिनके बारे में सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, क्योंकि एक बार जो इनके चंगुल में फंस गया उसका बचना तो नामुमकिन ही होता है. ऐसा ही कुछ अब दिखाया गया है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में. जिसमें आप देखेंगे कि मगरमच्छ जैसा खतरनाक जानवर जो इंसानों को भी मौत के घाट उतार देता है, वो कैसे जैगुआर के सामने खुद की ही जान बचाने में कमज़ोर पड़ जाता है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जैगुआर नदी किनारे एक मगरमच्छ को अपने जबड़े में कसकर दबोचे हुए है. इस दौरान मगरमच्छ, जैगुआर से अपनी जान बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दे रहा है. लेकिन, जैगुआर किसी भी तरह से उसकी ताकत के आगे कमज़ोर नहीं पड़ता. मगरमच्छ काफी देर तक जैगुआर से लड़ता है लेकिन आखिर में वो पूरी तरह कमज़ोर पड़ जाता है और शांत हो जाता है. इसके बाद आप देखेंगे कि कैसे जैगुआर, मगरमच्छ को मजबूती से अपने जबड़े में दबोचकर घसीटते हुए ले जाने लगता है. यही पर यह वीडियो ख्तम हो जाता है. 

देखें Video:

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @joaobiologo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अबतक 55 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 54 हज़ार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं जैगुआर का पावर. दूसरे ने लिखा- मगरमच्छ ने गलत पंगा ले लिया. तीसरे यूजर ने लिखा- जिसमें ताकत वही असली राजा है.

ये भी पढ़ें: रात में सड़क पर फेंकी हुई सब्जियां और फल उठाते दिखे पापा और बेटा, परिवार के लिए पिता का संघर्ष देख झकझोर उठेगा दिल

ये Video भी देखें:

 

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaguar Hunts Crocodile, Wild Animals, Jaguar Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com