विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2018

IPL 2018: जीता पंजाब लेकिन हीरो बने MS Dhoni, फैन्स बोले- माही जिंदा है

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स इलेवन के बीच मुकाबला हुआ. मैच भले ही किंग्स इलेवन पंजाब ने जीता लेकिन मैच के हीरो धोनी रहे.

IPL 2018: जीता पंजाब लेकिन हीरो बने MS Dhoni, फैन्स बोले- माही जिंदा है
MS DHONI ने 79 रन की शानदार पारी खेली.
  • MS DHONI ने 79 रन की शानदार पारी खेली.
  • क्रिस गेल को मैन ऑफ द मैच दिया गया.
  • मैच हारने के बाद भी लोग कर रहे धोनी की तारीफ.
आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स इलेवन के बीच मुकाबला हुआ. मैच भले ही किंग्स इलेवन पंजाब ने जीता लेकिन मैच के हीरो धोनी रहे. मैच हारने के बाद भी सोशल मीडिया पर धोनी ट्रेंड करते रहे क्योंकि उन्होंने 79 रन की शानदार पारी खेलकर आलोचकों को बता दिया कि उनमें अभी भी मैच जिताने का दम है.

VIDEO: ताश के पत्तों की तरह गिरी 3 फ्लोर की बिल्डिंग, कैमरे में कैद हुआ हादसा

एक बॉल पहले ही पता चल चुका था कि चेन्नई सुपर किंग्स मैच हार चुकी है. लेकिन धोनी ने उसके बावजूद आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा जो करीब 100 मीटर दूर था. चोटिल होने के बावजूद उन्होंने इतना शानदार परफॉर्म किया. भले ही क्रिस गेल को मैन ऑफ द मैच दिया गया लेकिन फैन्स के लिए धोनी ही मैन ऑफ द मैच रहे. वो उन्होंने ट्विटर के जरिए जाहिर कर दिया. ट्विटर पर धोनी टॉप ट्रेंड पर रहे और लोगों ने उनके कसीदे पढ़े. सोशल मीडिया पर मैच के कई वीडियो वायरल हो रहा है. फैन्स ट्विटर पर अलग-अलग तरह से धोनी की तारीफ कर रहे हैं. 

VIDEO: पलक झपकते ही उड़ गया ब्रिज, जोर से हुए धमाके से सहम गए लोग
 
बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दो मुकाबले जीतना में कामयाब रहा. पहले उन्होंने मुंबई को हराया फिर कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया. मुंबई जहां तीन बार आईपीएल जीत चुकी है वहीं मुंबई दो बार आईपीएल चैम्पियन्स थी. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार परफॉर्म किया. लेकिन तीसरी बार जीत हासिल करने में नाकामयाब रहे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2018, MS Dhoni, Kings XI Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com