विज्ञापन

बच्चे की देखभाल के लिए बॉस से की मनमुताबिक शिफ्ट की रिक्ववेस्ट, मैनेजर के जवाब ने हर किसी को कर दिया हैरान

विदेश में काम कर रहे एक भारतीय टेकी ने अपने नवजात बच्चे की देखभाल के लिए फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स मांगे. मैनेजर के सपोर्टिव जवाब ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. जानिए इस वायरल कहानी से जुड़ी पूरी जानकारी और क्या सीख मिलती है.

बच्चे की देखभाल के लिए बॉस से की मनमुताबिक शिफ्ट की रिक्ववेस्ट, मैनेजर के जवाब ने हर किसी को कर दिया हैरान
भारत vs विदेश वर्क कल्चर! एक मैसेज ने दिखा दिया बड़ा फर्क

काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना आज के समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है. खासकर तब, जब घर में छोटा बच्चा हो और कोई सहारा न हो. ऐसे ही एक भारतीय टेक प्रोफेशनल की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उसने अपने अमेरिकी मैनेजर से काम के घंटों में थोड़ी लचीलापन मांगा और जो जवाब मिला, उसने हर किसी का दिल जीत लिया.

क्या है पूरा मामला?

एक भारतीय सॉफ्टवेयर डेवलपर, जो विदेश में काम कर रहा है, उन्होंने Reddit पर अपनी कहानी शेयर की. उसने बताया कि उसकी पत्नी काम पर लौट रही हैं. 7 महीने के बच्चे के लिए उन्होंने नैनी रखी है. नैनी रोज शाम 4:30 बजे तक ही रहती है. इसके बाद 4:30 से 7:30 बजे तक बच्चे की जिम्मेदारी उसे निभानी होती है. क्योंकि वे विदेश में रह रहे हैं, उनके पास परिवार का कोई सहारा नहीं है.

मैनेजर को क्या मैसेज किया?

टेकी ने अपने मैनेजर को साफ और ईमानदारी से अपनी स्थिति बताई. उसने लिखा, मैं रोज 4:30 से 7:30 बजे तक ऑफिस से बाहर रहूंगा, ताकि बच्चे की देखभाल कर सकूं. साथ ही उसने यह भी भरोसा दिलाया कि वह सुबह जल्दी काम शुरू करेगा. या रात में काम पूरा कर लेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

मैनेजर का जवाब हुआ वायरल

मैनेजर का जवाब बेहद सकारात्मक और सपोर्टिव था. उन्होंने कहा- यह बहुत अच्छा है! उम्मीद है आपका बच्चा अच्छा समय बिताएगा. साथ ही उन्होंने एक प्रैक्टिकल सलाह भी दी कि उस समय को कैलेंडर में OOO (Out Of Office) ब्लॉक कर लें. ताकि मीटिंग्स में कोई दिक्कत न हो.

वर्क कल्चर पर छिड़ी बहस

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर वर्क कल्चर को लेकर चर्चा शुरू हो गई. कई लोगों ने मैनेजर की तारीफ की. कुछ ने कहा- काश हमारे यहां भी ऐसे बॉस होते. कुछ यूजर्स ने इसे अच्छे कर्मचारी और अच्छे मैनेजर दोनों का उदाहरण बताया.

टेकी ने बताया कि उसका मैनेजर बहुत समझदार और केयरिंग है. इसी वजह से वह और ज्यादा मेहनत करने के लिए मोटिवेट होता है. उसने यह भी कहा कि विदेश का वर्क कल्चर ज्यादा बेहतर लगता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट समझकर घुस गए अंतिम संस्कार में! लेकिन आगे जो हुआ, आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते

19वीं मंजिल से दिखी ‘माचिस के डिब्बों' जैसी जिंदगी! महिला ने दिखाई दिल्ली-NCR की लाइफ की सच्चाई- देखें Video

समुद्र के बीच ऊंटों का काफिला! पानी में चलते ऊंटों का खूबसूरत Video वायरल, ऐसा नजारा देख लोग हैरान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com