Train me seat ke liye kiya jugad: भारतीयों को जुगाड़ का मास्टर कहा जाता है. ऐसा कहते हैं कि इंडियन जुगाड़ में सबसे आगे होते हैं. कई बार तो जुगाड़ चल जाता है, लेकिन कई बार यह फेल भी हो जाता है. मौजूदा समय में हम भारतीय युवक के जिस जुगाड़ का जिक्र करेंगे, वह इंडियन रेलवे से जुड़ा है. आपको तो पता ही है कि भारतीय रेलवे अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है. कभी इंडियन रेलवे के वीडियो X (ट्विटर) पर वायरल होते हैं, तो कभी इंस्टाग्राम पर वायरल हो जाते हैं.
X पर वायरल हुआ रेलवे का यह वीडियो
ट्विटर जो मौजूदा समय में X के नाम से जाना जाता है, इस पर भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्री अमूमन अपनी यात्रा से जुड़ी समस्याओं को लेकर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं. इन फोटो, वीडियो पर कई बार रेलवे का जवाब भी आता है और रेलवे यात्रियों की समस्या का निदान कर देता है. अधिकांश बार समस्या का समाधान नहीं मिल पाता. मौजूदा समय में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन में सीट न मिलने के बाद से चादर को बांधकर उस पर लेटते नजर आता है. युवक ने चादर को झूले की तरह बना दिया है, जिसके बीच में वह लेटकर सफर करना चाहता है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
यहां देखें वीडियो
धड़ाम से नीचे गिरा युवक
गौरतलब है कि ट्रेन में एक तरफ छह लोगों की सीट होती है और एक तरफ दो लोग की सीट होती है. बीच में आने-जाने का जो रास्ता होता है, युवक ने झूला बनाने के लिए उसी का इस्तेमाल किया है. उसने एक साइड से दूसरे साइड में उस चादर को बांधकर झूला बना दिया और बीच में लेट कर सफर कर रहा है. हालांकि, उसकी यह मुराद पूरी नहीं होती है और एक तरफ से चादर खुल जाता है और युवक धड़ाम से नीचे गिर जाता है. युवक के चेहरे के हाव-भाव को देखकर लगता है कि उसे चोट लगी है. वीडियो को 1 मिलियन लाइक मिले हैं, जबकि इसे 2.1 मिलियन लोगों ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक इसपर 8 हजार ज्यादा लोगों के कमेंट आए हैं. वायरल वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
ये VIDEO भी देखें:-]
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं