विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2020

Ind Vs Aus: ग्राउंड पर 'कुश्ती' करते नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी, प्रैक्टिस से पहले दिखा ऐसा अंदाज - देखें Video

India Vs Australia: दोनों के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज (Ind Vs Aus Test Series) खेली जाएगी, जिसके लिए दोनों ही टीमें ग्राउंड पर पसीना बहा रही है. प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कुश्ती करते देखा गया. यह एक ड्रिल (Drill) का हिस्सा था.

Ind Vs Aus: ग्राउंड पर 'कुश्ती' करते नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी, प्रैक्टिस से पहले दिखा ऐसा अंदाज - देखें Video
India Vs Australia: ग्राउंड पर 'कुश्ती' करते नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी, देखें Viral Video

India Vs Australia: टीम इंडिया (Team India) के लिए ऑस्ट्रेलिया टूर अभी तक काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है. पहले दोनों के बीच वनडे सीरीज खेली गई. स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने दो शतक जड़े और टीम इंडिया को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया. टीम इंडिया 2-1 से सीरीज हार गई. उसके बाद टीम इंडिया ने टी-20 में इस हार का बदला लिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया. अब दोनों के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज (Ind Vs Aus Test Series) खेली जाएगी, जिसके लिए दोनों ही टीमें ग्राउंड पर पसीना बहा रही है. प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कुश्ती करते देखा गया. यह एक ड्रिल (Drill) का हिस्सा था.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 17 दिसंबर से खेली जाएगी. उससे पहले टीम इंडिया ने नेट्स पर पसीना बहाया. टीम इंडिया पहली बार विदेशी धरती पर डे-नाइट टेस्ट मुकाबला खेलेगी. उससे पहले टीम इंडिया ने फन ड्रिल में हिस्सा लिया. जहां खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की. बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि खिलाड़ी एक दूसरे से कुश्ती लड़ रहे हैं. फिर खिलाड़ी एक दूसरे को कैचिंग प्रैक्टिस करा रहे हैं. आखिर में उनको एक गेम में हिस्सा लेते देखा गया. 

देखें Video:

वीडियो शेयर करते हुए बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा, 'फन ड्रिल... सॉलिड नेट सेशन के पहले बैट्री फुल चार्ज करने के लिए.' इस वीडियो को बीसीसीआई ने 15 दिसंबर की शाम को शेयर किया था, जिसके अब तक 60 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. कई लोगों को यह फन ड्रिल काफी पसंद आ रही है. 

टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किल बताई जा रही है. भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने मंगलवार को स्वीकार किया कि उनकी टीम केा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की कमी खलेगी लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रहे दिन रात के टेस्ट में टीम संयोजन को लेकर सवालों का जवाब नहीं दिया.

कप्तान विराट कोहली के पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौटने के बाद रहाणे बाकी तीन टेस्ट में कप्तानी कर सकते हैं. उन्होंने गुलाबी गेंद की बढी हुई रफ्तार से गेंदबाजों के सामने आने वाली चुनौती पर भी बात की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ind Vs Aus, Team India, Fun Drill, Viral Video, India Vs Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com