विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2018

बेंगलुरु पुलिस के कांस्टेबल को बहादुरी का अनोखा इनाम, गिफ्ट में मिला हनीमून पैकेज...

बेंगलुरु पुलिस ने एक कांस्टेबल को उसकी बहादुरी के लिए न सिर्फ नकद इनाम दिया, बल्कि हनीमून पैकेज एक हफ्ते का पेड लीव के साथ दिया.

बेंगलुरु पुलिस के कांस्टेबल को बहादुरी का अनोखा इनाम, गिफ्ट में मिला हनीमून पैकेज...
बेंगलुरु पुलिस के कांस्टेबल वेंकटेश को बहादुरी का मिला अनोखा इनाम.
  • 4 किलोमीटर दौड़ाकर चोर को पकड़ा
  • गिफ़्ट में मिला हनीमून पैकेज
  • अनजान शख्स ने भी दिए एक हज़ार रुपये
बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस ने एक कांस्टेबल को उसकी बहादुरी के लिए न सिर्फ नकद इनाम दिया, बल्कि हनीमून पैकेज एक हफ्ते का पेड लीव के साथ दिया. अब जैसे ही ये खबर फैली किसी अनजान शख्स ने एक हजार रुपये का इनाम आपनी तरफ से भी भेजा है. कांस्टेबल वेंकटेश ने शायद ही कभी सोंचा होगा कि डीसीपी की मौजूदगी में वो न सिर्फ कुर्सी पर बैठेगा, बल्कि उसे सम्मानित भी किया जाएगा.

दिल्ली की 2 लेडी 'सिंघम' ने सूझबूझ से बचाई छात्रा की जान, सिरफिरे आशिक को भी पकड़ा 

रात के तक़रीबन ढाई बजे होंगे जब वो सड़क पर किसी शख्स की चीख सुनकर अकेला ही दौड़ पड़ा. उस शख्स से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग मोबाइल और पैसे छीन रहे थे और पुलिस को आते देख भाग खड़े हुए, लेकिन वेंकटेश ने उन्हें नहीं छोड़ा. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि, 'कांस्टेबल वेंकटेश ने 4 किलोमीटर लंबा चेस करके एक अपराधी को अकेले पकड़ लिया. 
 
itgkfcz7h98
वेंकटेश ने शायद ही कभी सोंचा होगा कि डीसीपी की मौजूदगी में वो न सिर्फ कुर्सी पर बैठेगा, बल्कि सम्मानित भी होगा.

वहीं, किसी अनजाव शख्स ने कांस्टेबल वेंकटेश की हौसलाअफजाई के लिए एक हजार रुपये का चेक भी भेजा है. वेंकटेश की नवंबर में शादी है और अब उसे हनीमून के खर्चे की भी चिंता नहीं है.

वाइटफील्ड के डीसीपी अब्दुल अहद ने कहा, 'हमने उसे 10 हज़ार रुपये का इनाम दिया. हम चाहते थे कि उसके परिवार को दक्षिण भारत की यात्रा पर भेजे, लेकिन जब पता चला कि उसकी शादी होने वाली है तो हमने उसे हनीमून पैकेज दिया. 

VIDEO : बेंगलुरु के कांस्टेबल को इनाम में मिला हनीमून पैकेज


इस पहल की भी काफी तारीफ हो रही है. इनाम तो मिला ही बड़े अधिकारियों की नज़र में भी आये और अब वेंकटेश का नाम भी सबकी जुबान पर है.
लेखक के बारे में
img
नेहाल किदवई
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Police Constable, Honeymoon Packages
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com