विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2019

जवानों के छुए पैर और हाथों में बांधी राखियां, बाढ़ से बचे लोगों ने कुछ यूं किया धन्यवाद, देखें VIDEO

वीडियो महाराष्ट्र के सांगली जिले का है, जहां नाव में कुछ जवान महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं. इस नाव में बैठी एक महिला इतनी भावुक हो जाती है कि वो इन जवानों के पैर छूने लगती है.

जवानों के छुए पैर और हाथों में बांधी राखियां, बाढ़ से बचे लोगों ने कुछ यूं किया धन्यवाद, देखें VIDEO
बाढ़ से बचाने आए जवानों के महिला ने छुए पैर, Video हुआ वायरल
महाराष्ट्र:

बारिश की वजह से आई बाढ़ ने दक्षिण और पश्चिम भारत में तबाही मचा रखी है. अभी तक इस बाढ़ की चपेट में 183 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं. सिर्फ केरल में ही अभी तक 72 लोगों की जानें जा चुकी हैं. वहीं, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश और बाढ़ के कारण 111 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं. इन सभी जगहों पर सेना, नौसेना, तटरक्षक, एनडीआरएफ, पुलिस, स्वयंसेवक और मछुआरे लोगों की जान बचाने के लिए जुटे हुए हैं. 

इसी बचाव अभियान से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. कोई जान बचाने आए जवानों के पैर छू रहा है तो कहीं इन्हें राखी बांधी जा रही है. इतना ही नहीं कहीं जान बचाने आए जवानों की महिलाएं आरती भी उतार रही हैं.

ये पहला वीडियो महाराष्ट्र के सांगली जिले का है, जहां नाव में कुछ जवान महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं. इस नाव में बैठी एक महिला इतनी भावुक हो जाती है कि वो इन जवानों के पैर छूने लगती है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका भी मन भर आएगा. 

वहीं, ये दूसरा वीडियो भी महाराष्ट्र के सांगली जिले का ही है. जहां बचाव अभियान के बाद महिलाओं ने NDRF टीम और सिक्योरिटी फोर्स की थाली से आरती की. वहीं, कई महिलाओं ने इन जवानों की कलाइयों पर राखी भी बांधी. 

आपको बता दें, महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते से कोल्हापुर, सांगली, सतारा, ठाणे, पुणे, नासिक, पालघर, रत्नागिरि, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिले वर्षा से बेहाल हैं. एक अधिकारी ने कहा, ‘इन दस जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने 29 टीमें, राज्य आपदा मोचन बल ने तीन, तटरक्षक बल ने 16 , नौसेना ने 41, सेना ने 10 टीमें तैनात की हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heart Warming Flood Video, Flood Video, Rakhi, Woman Touching Soldiers Feets, Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com