Wedding Fight Video: शादी के सीजन के दौरान दूल्हा-दुल्हन और बारातियों से जुड़े बहुत से मज़ेदार वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भी खूब एंटरटेन होते हैं. कभी स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन का डांस वायरल होता है तो कभी स्टेज पर आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो यूपी के ललितपुर का बताया जा रहा है. इस वीडियो में स्टेज पर वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन के बीच भयंकर क्लेश हो जाता है और दोनों ही अपने गले से माला निकालकर फेंक देते हैं.
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और वरमाला की रस्म शुरु हो चुकी है. सबसे पहले दुल्हन माला पहनाती है, लेकिन दूल्हा उसके अंदाज़ से नाराज हो जाता है. जब दूल्हे की बारी आती है तो वह गुस्से में माला को दूर से ही दुल्हन के ऊपर फेंक देता है. इससे नाराज होकर दुल्हन माला निकालकर स्टेज पर फेंक देती है. बदले में दूल्हा भी वैसा ही करता है. इसके बाद रिश्तेदार आते हैं और दोबारा रस्म पूरी कराने की कोशिश करते हैं. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
Kalesh b/w Bride and Groom during wedding ceremony, Lalitpur Up
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 23, 2025
pic.twitter.com/Dy80QwZaGB
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- यूपी के ललितपुर में शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच क्लेश हो गया. वीडियो को अबतक करीब 3 लाख बार देखा जा चुका है और 2 हज़ार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. लोग वीडियो पर मज़े लेकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अभी शादी हुई नहीं और अभी से इतना क्लेश कर रहे हैं. दूसरे ने लिखा- इसीलिए पहले एक दूसरे को टाइम दो और जानो फिर शादी करो वरना जिंदगी भर क्लेश होगा, खुद की भी ज़िंदगी बर्बाद और दूसरे की भी. चौथे ने लिखा- ये तो शादी से पहले ही क्लेश कर रहे हैं, शादी के बाद क्या होगा?
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं