Groom smashes bride face cake video: शादी का दिन लड़का हो या लड़की दोनों के लिए बेहद खास होता है. ये वो पल होता है, जिसे हर कोई खूबसूरत यादों में सजाना चाहता है, लेकिन कई बार हंसी मजाक में ऐसा कुछ हो जाता है, जो किसी के लिए अजीबोगरीब तो किसी के लिए यादगार पल बन जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर कुछ यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ ऐसा मज़ाक करता है, जो ज्यादातर लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं, सामने शादी का केक रखा हुआ है, जैसे ही दोनों केक काटते हैं, दूल्हा अचानक दुल्हन का सिर पकड़कर पूरी ताकत से केक में दे मारता है. दुल्हन इस अचानक हुए हादसे से हैरान रह जाती है. उसके चेहरे पर हंसी की जगह शर्मिंदगी और आंसू साफ दिखते हैं.
यहां देखें वीडियो
Instant divorce. pic.twitter.com/AZlQfKbhED
— The Best (@Thebestfigen) May 12, 2025
केक कटिंग सेरेमनी बनी WWE मैच (Groom pranks bride wedding cake)
यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग दूल्हे की इस हरकत की जमकर आलोचना कर रहे हैं. कई यूज़र्स ने इसे 'अशिष्टता की हद' बताया और कहा कि यह मज़ाक नहीं बल्कि मानसिक हिंसा है. कुछ लोगों ने लिखा कि 'शादी के पहले ही दिन अगर सम्मान की ये हालत है, तो आगे क्या उम्मीद की जा सकती है?' हालांकि, कुछ यूज़र्स ऐसे भी थे जिन्होंने इस घटना को हल्के में लिया और इसे 'सिर्फ एक प्रैंक' बताया, लेकिन अधिकांश लोगों ने इसे बेहद असंवेदनशील और शर्मनाक हरकत कहा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दूल्हे की हरकत देख उतर गया दुल्हन का मुंह (Marriage prank video)
विवाद बढ़ता देख कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को रिपोर्ट भी किया गया. वहीं, अब यूज़र्स यह सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह का 'प्रैंक' मज़ाकिया है या फिर ये लाल झंडा है जो भविष्य के रिश्ते को दर्शाता है? एक्स पर इस वीडियो को @Thebestfigen नाम के पेज से शेयर किया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है. महज 19 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 29.5 मिलियन बार देखा जा चुका है, जबकि 50 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.
ये भी पढ़ें:- गुड़ को संस्कृत में क्या कहते हैं, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं