शादी-ब्याह के दिनों में हंसाने और मुस्कुराने वाले मजेदार वायरल वीडियो तो आपने ढेर सारे देखे होंगे, लेकिन गुस्सा और चिढ़ पैदा करने वाले रील्स की भी इंटरनेट पर भरमार है. इन दिनों एक ऐसा ही शॉर्ट वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ज्यादातर यूजर्स भड़क गए हैं. शादी के वीडियो में रस्म और रिवाज के नाम पर की जा रही बदमाशी को साफ तौर पर देखा जा सकता है.
नई-नवेली दूल्हन को पीटने की कोशिश
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जान्हवी राजपूत नाम के अकाउंट से कुछ सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वायरल वीडियो में एक शादी समारोह के दौरान हो रहे शंटी मारने की रस्म को दिखाया गया है. ढेर सारी महिलाओं के बीच में खड़ी नई-नवेली दुल्हन को शंटी मारने की आड़ में लड़का बुरी तरह से पीटने की कोशिश करता दिख रहा है. वहीं आसपास खड़ी रिश्तेदार महिलाएं लड़की बचाने की कोशिश करती दिख रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
महिलाओं के बीच भगदड़ जैसी हालत
रस्म के नाम पर की जा रही लड़के की बदमाशी के वीडियो में महिलाओं के बीच भगदड़ जैसी हालत होती दिखती है, जबकि दुल्हन का लिबास भी अस्त-व्यस्त हो जाता है. इंस्टाग्राम पर वायरल इस रील को अब तक लाखों लोगों ने देखा है. बीस हजार से ज्यादा व्यूअर्स ने इसे पसंद किया है और लगभग साढ़े बारह हजार लोगों ने इसे आगे शेयर किया है. वहीं, चार सौ से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपनी राय जाहिर की है.
यहां देखें वायरल वीडियो
रस्मों का मजाक बनाने की बेवकूफी...
कमेंट करने वाले ज्यादातर यूजर्स ने इसे रस्मों का मजाक बताते हुए अपने गुस्से का इजहार किया है. एक यूजर ने तंज करते हुए इस वीडियो को 'पानीपत की छोटी लड़ाई' करार दिया. वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, 'गुंडों के इस सरदार को किसने खुला छोड़ दिया?' तीसरे यूजर ने लिखा, 'इसी रस्म के एक वीडियो में देवर को शंटी मारने की जगह भाभी के पैर छूते देखा था. अब क्या देखना पड़ रहा है.' चौथे यूजर ने कमेंट किया, 'यह प्यार-प्यार में लड़ाई नहीं है, बल्कि यह लड़का पागल, बेवकूफ और बदमाश है.'
ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बडा संतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं