इन दिनों दुनियाभर में लोगों पर Ghibli आर्ट स्टूडियो का भूत सवार है, जिसे देखो अपनी तस्वीर Ghibli वर्जन में कन्वर्ट कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है. आम लोग तो छोड़िए बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स भी इस चलन में पीछे नहीं हैं. अमिताभ बच्चन से लेकर कई बड़े सितारों ने अपने फोटो का Ghibli अवतार शेयर किया है. खेल जगत के खिलाड़ी भी Ghibli के घेरे में आ गए हैं और वहीं हर नई फिल्म के पोस्टर और उसकी स्टारकास्ट के Ghibli अवतार देखने को मिल रहे हैं. इस बीच Ghibli ट्रेड गॉन रॉन्ग का भी चलन है. इसमें लोग दिखा रहे हैं कि Ghibli कैसे उनकी तस्वीरों में बड़ी गड़बड़ी कर रहा है. इस बाबत छठ पूजा के फोटो का एक Ghibli वर्जन फोटो सामने आया है, जिसमें पूजा की थाली में नारियल की जगह महिला का सिर है.
थाली में आया महिला का सिर (Ghibli Trend Gone Wrong)
एआई-जनरेटेड Ghibli वर्जन वाला यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. छठ पूजा के इस फोटो की बात करें तो यह बिहार में बीती छठ पूजा की तस्वीर है, जिसमें कुछ महिलाएं हाथ में पूजा का थाल लेकर खड़ी हैं. इसमें नारियल, फल और पूजा का काफी सामान है, लेकिन जब इस तस्वीर को चैट जीपीटी के जरिए Ghibli वर्जन में बदलने को कहा, तो चौंकाने वाली इमेज सामने आई. इस तस्वीर में एक महिला की थाली में पूजा का सामान नहीं बल्कि महिला का सिर नजर आ रहा है. अब चैट जीपीटी और Ghibli की इस गड़बड़ी को देख लोगों का सिर घूम गया है. हालांकि कुछ लोग जानबूझकर भी 'Ghibli Trend Gone Wrong' भी चला रहे हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बार-बार Ghibli से हो रही गड़बड़ी (OpenAI Generated Ghibli Image)
'Ghibli ट्रेंड गॉन रॉन्ग' में एक नहीं बल्कि हजारों ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें Ghibli की गड़बड़ी दिखाई जा रही है. इस पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स चैट जीपीटी और Ghibli को घोस्ट डिटेक्टर बता रहे हैं. बता दें, एक वीडियो में कुछ सहेलियां अपनी ब्राइड टू बी बेस्टी के साथ फोटो क्लिक करा रही हैं, इस तस्वीर में Ghibli वर्जन होने से पहले 8 लड़कियां दिख रही हैं और जैसे ही यह तस्वीर Ghibli वर्जन में बदलती है, तो फोटो में एक लड़की बढ़ जाती है, जिस पर लोग इस तकनीक को घोस्ट डिक्टेटर बता रहे हैं. एक शख्स ने अपने चार दोस्तों संग जब फोटो को Ghibli वर्जन में बदला तो फोटो में पांचवां शख्स आ गया.
कंपनी के कर्मचारियों की उड़ी नींद (Ghibli Art Studio)
इधर, हाल ही में चैट-जीपीटी और Ghibli स्टूडियो की ओर से अनुरोध किया गया था कि Ghibli पर उनकी टीम को दिन रात काम करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से उनकी टीम सो नहीं पा रही है. ऐसे में कंपनी ने प्रीमियम यूजर्स के लिए इस सर्विस को पहले करने का ऐलान किया है. गौरतलब है कि अब यूजर्स फ्री में भी अपने फोटो को Ghibli वर्जन में बदल सकते हैं.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं