मछलियों की बारिश एक काफी आकर्षक कुदरती घटना है. खासकर यह छोटे समुद्री जीवों को ऊपर उठाने वाली वजहों से पैदा होने वाली घटना होती है. ईरान में सोमवार को यासुज क्षेत्र में भारी बारिश के बीच यह दुर्लभ घटना सामने आई है. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं और यूजर्स को हैरान कर रहे हैं. वायरल वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.
'मछली की बारिश' की फिल्म बना रहा आदमी नाच उठा
वीडियो की शुरुआत सड़क पर गुजरती कारों के बीच आसमान से कई मछलियों के गिरने से होती है. 'मछली की बारिश' की फिल्म बना रहे आदमी को खुशी से उछलते हुए देखा जा सकता है. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स यूजर मारियो नवाफाल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "माना जाता है कि यह असामान्य घटना एक बवंडर के कारण हुई, जिसने मछलियों को समुद्र से बाहर निकाला और उन्हें आकाश में फेंक दिया. बाद में वे सभी बारिश में गिर गईं."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Suddenly...it rained fish in Iran
— someone (@Sadenss) May 4, 2024
This came after rain fell in the Iranian city of Yasuj, followed by sudden fish falling on residents who were in the streets of the city.
The reason is not yet known. pic.twitter.com/BBE7KvUM0t
एक दूसरे यूजर ने यही वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''अचानक...ईरान में मछलियों की बारिश हो गई. ऐसा तब हुआ जब ईरानी शहर यासुज में बारिश हुई, जिसके बाद अचानक मछलियां शहर की सड़कों पर रहने वाले लोगों पर गिर गईं. ”
देखें Video:
इजराइल ने मिसाइलें बरसाने की बजाय मछली भेज दी...
एक्स पर 2.2 मिलियन से ज्यादा बार देखे जाने के साथ ही वायरल वीडियो को कई प्रतिक्रियाएं मिलीं. एक यूजर ने मजाक में कहा, 'ऐसा लग रहा है कि इजराइल ने मिसाइलें बरसाने की बजाय मछली भेज दी है.' दूसरे यूजर ने लिखा, "समुद्र ने ईरान के लोगों को आज रात का खाना उपलब्ध कराया है." तीसरे कमेंट सेक्शन में लिखा, "... या फिर मछुआरे के नाम से जाना जाने वाला कोई शख्स ईरान को मैसेज भेज रहा है कि... वह आ रहा है."
ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक, भारी बारिश के कारण देश के 21 क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. ईरान के मौसम विज्ञान संगठन ने रविवार से वर्षा की एक नई लहर शुरू होने और उसके बाकी कई क्षेत्रों में फैलने की चेतावनी दी है. सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से पूर्वी अज़रबैजान में शबेस्टार काउंटी का नाम शामिल है.
ये Video भी देखें: Srikanth Movie Review: जिंदगी के संघर्षों से लड़ने की है प्रेरणादायी कहानी श्रीकान्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं