विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2018

गिनेस बुक में दर्ज होने की आस में नागपुर के शेफ ने पकाई 3,000 किलोग्राम खिचड़ी

गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) में नाम दर्ज करवाने की खातिर महाराष्ट्र के शेफ विष्णु मनोहर ने एक ही कड़ाही में 3,000 किलोग्राम खिचड़ी बनाई.

गिनेस बुक में दर्ज होने की आस में नागपुर के शेफ ने पकाई 3,000 किलोग्राम खिचड़ी
हाराष्ट्र के शेफ विष्णु मनोहर ने रविवार को नागपुर में एक ही कड़ाही में 3,000 किलोग्राम खिचड़ी बनाई.
नई दिल्ली: गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) में नाम दर्ज करवाने की खातिर महाराष्ट्र के शेफ विष्णु मनोहर ने रविवार को नागपुर में एक ही कड़ाही में 3,000 किलोग्राम खिचड़ी बनाई. 16 अक्टूबर को 'वर्ल्ड फूड डे' से पहले ही खिचड़ी का यह रिकॉर्ड बनाने वाले शेफ विष्णु मनोहर ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, "मैं वर्ल्ड रिकॉर्ड की कोशिश कर रहा हूं, और इसके पीछे मेरी ख्वाहिश है कि खिचड़ी को राष्ट्रीय व्यंजन घोषित किया जाए... यह सबसे ज़्यादा स्वास्थ्यवर्द्धक और किफायती व्यंजन है..."

यह भी पढ़ें- जामिया के पूर्व छात्र ने मजबूत याददाश्त से गिनीज़ बुक का रिकार्ड तोड़ा

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ख्वाहिश में बनाई गई खिचड़ी के लिए विष्णु मनोहर ने 275 किलोग्राम चावल, 125 किलोग्राम मूंग की दाल, 150 किलोग्राम चने की दाल, 150 किलोग्राम मक्खन तथा 3,000 लीटर पानी का इस्तेमाल किया.केंद्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस आयोजन के दौरान उपस्थित थे, और उन्होंने शेफ विष्णु मनोहर को उनके इस प्रयास के लिए बधाई दी. पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा, "वह जाने-माने शेफ हैं, और मैं उनके इस रिकॉर्ड के लिए उन्हें बधाई देता हूं... वह भारतीय व्यंजन को दुनियाभर में मशहूर कर रहे हैं, और इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं... उन्होंने बहुत महान काम किया है... जो खिचड़ी उन्होंने बनाई थी, वह मसाला खिचड़ी थी, और बहुत स्वादिष्ट थी..."

तो इसलिए गिनीज रिकार्ड बनाने वाले चिल्लाल ने काट दिए 31 फुट लंबे नाखून...

 पिछले साल नवंबर में भारत ने 'चावल और फलियों की सबसे बड़ी सर्विंग' तैयार करने के लिए गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया था, जब नई दिल्ली में 918 किलोग्राम खिचड़ी बनाई गई थी. उस वक्त यह खिचड़ी जाने-माने शेफ संजीव कपूर ने बनाई थी. (इनपुट ANI से)

वीडियो-लखनऊ के बच्चों ने रचा इतिहास, गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chef Vishnu Manohar, Guinness Book Of World Records, 3000kg Khichdi, 3000kg Khichdi To Create World Record
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com