शादी समारोहों में वरमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन के एक साथ डांस करने की रस्म भी दिनोंदिन पॉपुलर होती जा रही है. शादी-ब्याह के सीजन में इसके सैकड़ों वीडियो सामने आते हैं, जिनमें कुछ वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर देखा और पसंद किया जा रहा है. चंद सेकेंड के इस वीडियो में एक नवविवाहित जोड़ा बहुत ही प्यार भरे डांस स्टेप्स से लोगों पर जादू जैसा असर कर रहा है.
'तेरे मैं दिल बिच्च रहना...' पर थिरक रहा कपल
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्टाग्राम पर ए-वन डेकोरेशन एंड टेंट हाउस नाम के अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया है.टेंट हाउस ने इस डांस वीडियो के जरिए प्रिया और अमित नाम के अपने क्लाइंट को शादी की बधाई दी है. वीडियो में एक नवविवाहित कपल मशहूर लव सॉन्ग 'तेरे मैं दिल बिच्च रहना...' की धुन पर साथ थिरकता हुआ दिख रहा है. डांस के दौरान गले में फूलों की माला पहने दूल्हा और दुल्हन दोनों के मूव्स और स्टेप्स लोगों को दिवाना बना रहे हैं.
गाने के चयन और डांस के परफॉर्मेंस की तारीफ
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक एक लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और करीब 25 हजार लोगों ने आगे शेयर किया है. वहीं, तीन सौ से अधिक लोगों ने वीडियो पर कमेंट पोस्ट किया है. ज्यादातर यूजर्स ने गाने के चयन और डांस के परफॉर्मेंस की तारीफ की है. वहीं, कुछ लोगों ने इसे ड्रीम वेडिंग तक कह डाला है. कुछ यूजर्स ने इसे अमीर-गरीब एंगल देने की कोशिश भी की है.
यहां देखें वायरल वीडियो:
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये होती है दिल से खुशी... असली खुशी
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'ये होती है दिल से खुशी... असली खुशी.' दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'अपने जूते को दुल्हन के लहंगे से छूने से बचा रहे दूल्हे को देखना अच्छा लगा.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'जिंदगी भर याद रहने वाला स्पेशल मोमेंट ऐसे ही बनता है.' चौथे यूजर ने कमेंट में लिखा, 'ब्यूटीफुल कपल का वंडरफुल डांस.' वहीं, पांचवे यूजर ने लिखा, 'अगर यही डांस किसी गरीब लड़की ने किया होता तो मीम बन गया होता.'
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं