विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2015

क्‍या आप जानते हैं कि आज का युवा एक साल में कितनी सेल्‍फी लेता है?

Also Read in
क्‍या आप जानते हैं कि आज का युवा एक साल में कितनी सेल्‍फी लेता है?
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
लंदन: दुनियाभर में सेल्फी का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। लेकिन क्या आपको पता है कि आज के औसतन युवा सालाना कितने सेल्फी लेते हैं? एक नए अध्ययन के मुताबिक, इसका उत्तर सालाना दो हजार सेल्फी है। http://metro.co.uk/ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंटेल व लिनिएज लैब के अध्ययन में पाया गया है कि अगली पीढ़ी औसतन छह सेल्फी प्रतिदिन लेती है।

शोध के लिए शोधकर्ताओं ने एक हजार अमेरीकियों (18 वर्ष आयुवर्ग) का उनके फोटोग्राफी की आदत को लेकर साक्षात्कार लिया। लगभग 50 फीसदी प्रतिभागियों ने स्वीकार किया कि वे कम से कम एक सेल्फी प्रतिदिन लेते हैं। बाकी में से कुछ ने कहा कि वे सप्ताह में एक सेल्फी या एक दिन बाद कर एक सेल्फी लेते हैं।

वहीं फोन का नियमित तौर पर इस्तेमाल करने वाले प्रतिभागियों ने कहा कि वे एक दिन में कम से कम छह सेल्फी लेते हैं। 18-24 आयुवर्ग के औसतन युवा जो तस्वीरें लेते हैं, उनमें 16 फीसदी तस्वीरें सेल्फी होती हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सेल्‍फी, अध्‍ययन, स्‍टडी, 2000 सेल्‍फी, Selfie, Study, 2000 Selfies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com