Delhi Me Tourist Ke Saath Scam Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर विदेशी पर्यटकों से अधिक पैसे वसूलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. हाल ही में एक ऐसा ही मामला वायरल हुआ है, जहां एक स्ट्रीट फूड विक्रेता ने एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक से ₹20 के गुलाब जामुन के लिए 200 रुपये चार्ज कर लिए. पहले भी ऐसे वीडियो सामने आते रहे हैं, जिसमें भारत घूमने आने वाले विदेशियों से अक्सर रिक्शा और टुक-टुक वालों पर एक्स्ट्रा पैसा चार्ज करने को लेकर अपनी बात रखते रहते हैं, लेकिन इस बार एक ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट ल्यूक ने दिल्ली में उसके साथ हुए Scam का लाइव वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. अब यही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला? (Gulab Jamun Scam)
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी टूरिस्ट दिल्ली के एक स्ट्रीट वेंडर से गुलाब जामुन खरीदता है. जब वह विक्रेता से कीमत पूछता है, तो वो उसे 200 रुपये बताता है, जबकि असल में उसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये थी. यह सुनकर पर्यटक चौंक जाता है, लेकिन फिर भी पैसे दे देता है. वीडियो रिकॉर्ड कर इस ठगी को उजागर किया गया है, जिससे मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lukedamant नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया में इस आदमी से दूर रहें.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं (Delhi Me Tourist Ke Saath Scam)
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, इंटरनेट पर लोग विक्रेता की आलोचना करने लगे. कुछ यूजर्स ने इसे भारत की छवि खराब करने वाला बताया, जबकि कुछ ने इसे आम समस्या करार दिया और कहा कि पर्यटकों को ऐसे मामलों में सतर्क रहना चाहिए. वीडियो देख चुके एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मेरी तरफ से सॉरी सर. दूसरे यूजर ने लिखा, भाई अपने देश के लिए मैं माफी मांगता हूं. तीसरे यूजर ने लिखा, मेरी तरह से सॉरी. एक अन्य यूजर ने लिखा, कर्मा लौट के आएगा, एक दिन ऐसा आएगा इसका धंधा बंद हो जाएगा. यह पहली बार नहीं है जब किसी विदेशी पर्यटक को इस तरह ठगा गया हो. दिल्ली के कई पर्यटन स्थलों पर इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं, जहां दुकानदार और ऑटो चालक पर्यटकों से सामान्य दर से कई गुना अधिक पैसे वसूलने की कोशिश करते रहते हैं.
ये भी पढ़ें:- गुड़ को संस्कृत में क्या कहते हैं, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं