विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2012

सड़क पर इंसाफ़ के शौकीन ढोबले पर आई शिकायतों की बाढ़

दिनभर सोशल वेवसाइट ट्विटर पर ढोबले छाए रहे। ये हैं तो मुंबई के एसीपी लेकिन शहर के गब्बर से कम नहीं। ये कहीं भी कैमरा लेकर पहुंच जाते हैं… शाम को रेस्त्रां वालों को ज्यादा भीड़ रखने पर खबरदार करते हैं… आधी रात में हाथ में हॉकी लेकर ये रेड करने पहुंच जाते है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: दिनभर सोशल वेवसाइट ट्विटर पर ढोबले छाए रहे। ये हैं तो मुंबई के एसीपी लेकिन शहर के गब्बर से कम नहीं। ये कहीं भी कैमरा लेकर पहुंच जाते हैं… शाम को रेस्त्रां वालों को ज्यादा भीड़ रखने पर खबरदार करते हैं… आधी रात में हाथ में हॉकी लेकर ये रेड करने पहुंच जाते हैं…।

मुंबई के एक अख़बार मे 'ढोबले साहब' छपे तो टि्वटर पर उनसे संबंधित ट्वीट्स की बाढ़ आ गई। ट्वीट करने वालों में अभिनेता कबीर बेदी, नेहा धूपिया और प्रीतिश नंदी भी शामिल हैं।

ढोबले के खिलाफ दो महिलाएं हाईकोर्ट तक पहुंच गई हैं। ढोबले ने इन्हें एक क्लब की रेड में पकड़कर सुधार घर भेज दिया था जबकि ये दोनों वहां बर्थडे पार्टी में थीं। इन महिलाओं ने ढोबले पर गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तारी का आरोप लगाया है। महिलाओं ने सबूत पेश कर दिए हैं कि वे शादीशुदा हैं। उनके पति ने अपनी कमाई के सबूत भी पेश किए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सड़क पर इंसाफ़, एसीपी ढोबले, शिकायतों की बाढ़, ACP Dhobley
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com