अगर आपको लगता है कि इंटरनेट पर आने वाले अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन (weird food combination) खत्म हो गए हैं, तो रुकिए, हमारे पास आपके लिए एक और है. और इसे देखने के लिए हम आपको चेतावनी देते हैं क्योंकि यह खाने के शौकीनों के लिए एक बुरा सपना है, खासकर दक्षिण भारतीय भोजन प्रेमियों के लिए. आमरस डोसा (Aamras Dosa) के एक वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है, जिसे देखकर काफी लोग दुखी हैं, तो काफी लोग नाराज़ हैं.
क्लिप में एक शख्स को आमरस डोसा बनाते हुए देखा जा सकता है. डिश बनाने के लिए उन्होंने डोसा बैटर को गर्म तवे पर फैलाया. फिर, उसने उसमें मक्खन और ढेर सारा आम का रस मिलाया. इसके बाद शेफ ने चीज़ को कद्दूकस किया और धनिया छिड़का. परोसने से पहले उन्होंने डोसे को स्ट्रिप्स में काट कर कोन के आकार की प्लेट में रख दिया. इसके साथ उसने आमरस का डिब्बा भी दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Wish2Taste&Travel नाम के एक पेज ने शेयर किया है. वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इंस्टाग्राम यूजर्स से बहुत ही बुरी प्रतिक्रियाएं मिली हैं. एक यूजर ने लिखा, "अपरिचित को आना ही होगा अब." दूसरे यूजर ने लिखा, "सिर्फ इसलिए कि आप कर सकते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको करना चाहिए."
ये Video भी देखें:
Health For All: 7 अप्रैल को ही क्यों मनाते हैं World Health Day
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं