Dulha-Dulhan Ki Entry Ka Viral Video: रील के इस जमाने में अब हर मोमेंट्स शो ऑफ होते जा रहे हैं. पहले जहां लोग दिल से अरमान पूरे करते हुए एक-एक खुशी को परिवार और रिश्तेदारों के साथ जीते थे, वहीं अब चमक-दमक के इस जमाने में लोगों के बीच हवा बनाने और लाइमलाइट बटोरने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. हाल ही में शादी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन खुद को हीरो-हीरोइन समझ एनिमल फिल्म की वॉर मशीन गन के साथ धमाकेदार एंट्री लेते नजर आ रहे हैं.
गजब:- शादी में दूल्हे ने किया स्टेज तोड़ डांस, दुल्हन भी झूम-झूम कर नाची, धांसू डांस देख लोग बोले..
यहां देखें वीडियो
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
रणबीर वाली वॉर मशीन गन पर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री
आज कल दूल्हे से लेकर दुल्हन तक सभी अपनी एंट्री से लोगों का ध्यान खींचने के लिए हर तगड़ा जुगाड़ आजमाते नजर आ रहे हैं, जैसा कि हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में सारी हदें पार करते हुए एक कपल को एनिमल फिल्म की वॉर मशीन गन के साथ एंट्री लेते देखा जा रहा है, जिसे देखकर कुछ यूजर्स मौज ले रहे हैं, तो कुछ तारीफों के पुल बांध रहे हैं. अगर आपने रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म देखी होगी तो आपको वॉर मशीन गन का वो एक्शन सीन याद आ जाएगा, जिसमें रणबीर कपूर अपनी गन से होटल में आए दुश्मनों को मारते दिखाए देते हैं.
गजब:- बड़े से बैलून के अंदर बंद हो गए दूल्हा दुल्हन, ऊपर खड़ी होकर करतब दिखाने लगी डांसर
धमाकेदार एंट्री देख लोगों के छूटे पसीने
वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में दूल्हा और दुल्हन 'वॉर मशीन गन' पर बैठकर एंट्री मारते नजर आ रहे हैं. बता दें कि करीब 17 सेकंड की इस क्लिप में शादी में एंट्री के लिए यूज की गई यह बंदूक असली नहीं है. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @saini5019 नाम के अकाउंट से शेयर की गई है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'दूल्हा-दुल्हन की एंट्री.' इस वीडियो को अब तक 42 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं रील पर किए गए कमेंट्स देखने लायक हैं.
ये भी देखें:- पान मसाले की विमल शिकंजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं