विज्ञापन
This Article is From May 06, 2024

बड़े से बैलून के अंदर बंद हो गए दूल्हा दुल्हन, ऊपर खड़ी होकर करतब दिखाने लगी डांसर

शादी के फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन बेचारे शादी की तामझाम के बीच फंसे हुए से नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर शादी का यह वीडियो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.

बड़े से बैलून के अंदर बंद हो गए दूल्हा दुल्हन, ऊपर खड़ी होकर करतब दिखाने लगी डांसर
शादी के दौरान का अनोखा डांस वीडियो वायरल

शादियों में आजकल लोग कुछ क्रिएटिव और अलग करने के लिए कई बार कुछ अजीबोगरीब कर जाते हैं. कभी वरमाला ड्रोन से आती है, तो कभी दूल्हा-दुल्हन जमीन फाड़ कर निकलते हैं. ऐसी एक्सपेरिमेंट्स के बीच कभी-कभी सिचुएशन ऑकवर्ड हो जाती है. शादी के वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है. शादी के फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन बेचारे शादी की तामझाम के बीच फंसे हुए से नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखने वाले लोगों का कहना है कि, शादी को ग्रैंड दिखाने के चक्कर में इसे मजाकिया बना दिया गया है.

दूल्हा-दुल्हन के सिर पर करतब

इंस्टाग्राम पर Wedding Couple नाम के पेज से शेयर हुए इस वीडियो में जयमाला की स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन एक बड़े से बैलून के अंदर बंद नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इस बॉल के ऊपर एक महिला चढ़ कर अपना करतब दिखाते हुए डांस भी कर रही है. महिला अपने मुंह में जलते अंगारे रखती है और फिर उसे निगल जाती है. वह खड़ी होकर बड़े आराम से ‘बाबुल का ये घर बहना' गाने पर डांस करती दिखती है. इस दौरान जहां फंक्शन में पहुंचे सभी लोग इस अनोखे डांस परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते दिखते हैं, वहीं दूल्हा-दुल्हन चुपचाप खड़े होकर कभी ऊपर तो कभी नीचे देख रहे होते हैं.

यहां देखें वीडियो

लोगों ने कहा नौटंकी

वीडियो को देखने वाले शादी में ऐसे अरेंजमेंट को नौटंकी बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ये लोग शादी कर रहे हैं या फिर सर्कस में करतब दिखा रहे हैं. दूसरे ने लिखा, ये सोशल मीडिया अकाउंट होने का साइड इफेक्ट है. तीसरे यूजर ने लिखा, शादी को नौटंकी बना दिया है. एक अन्य यूजर ने लिखा, बेचारे कपल के लाइफ के बेस्ट मोमेंट की ऐसी की तैसी कर दी. 

ये Video भी देखें: Gond Community की ख़ास कला जो दुनिया भर में है मशहूर | NDTV India

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Video Goes Viral, Wedding Dance Video Goes Viral, Viral Wedding Video, Wedding Stunt Video, Wedding Stunt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com