शादियों में आजकल दूल्हा-दुल्हन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते और अपने सारे अरमान पूरे कर लेते हैं, तभी तो अपने डांस का सारा कीड़ा भी कुछ लोग अपनी ही शादी में निकाल लेते हैं. शादी में उटपटांग डांस करते दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को देख आपको भी झटका लगेगा. आखिर अपनी ही शादी में कोई ऐसा गजब का डांस कैसे कर सकता है. देखने वालों ने तो यहां तक कह दिया कि ये दूल्हा है या ऑर्केस्ट्रा वाला.
कूद-कूद कर स्टेज पर दूल्हे ने मचाया धमाल
इंस्टाग्राम पर piyushwalia1 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में सबसे पहले दुल्हन स्टेज तक आने के पहले झूम-झूम कर नाचती दिख रही है, लेकिन असली मजा तो तब आता है जब कैमरा दूल्हे की ओर घूमता है. दूल्हा तो जैसे ये भूल ही चुका है कि उसकी खुद की ही शादी है. वह स्टेज पर उछल-कूद करने लगता है. एक बार तो ऐसा लगता है जैसे वह स्टेज को तोड़ ही डालेगा. सोशल मीडिया पर इस दूल्हे का डांस देख लोग अपना सिर पकड़ ले रहे है.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
यहां देखें वीडियो
'लगता है लव मैरिज है'
वीडियो को 4.2 मिलियन बार देखा जा चुका है. वहीं करीब डेढ़ लाख लोगों ने इस पर लाइक किया है. वीडियो पर लोग बड़े ही मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शादी नहीं हो रही आज कल तमाशा हो रहा है.' दूसरे ने लिखा, 'सारे 36 के 36 गुण मिल रहे दोनों के.' वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये जिंदगी के आखिरी खुशी के पल हैं लगता है.' वहीं एक ने लिखा, 'लव मैरिज लग रही है.'
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं