विज्ञापन

बकरीद पर मुस्लिम परिवार ने काटा बकरे की तस्वीर वाला केक, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बकरीद के मौके पर एक पोस्ट बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है. जिसमें आगरा में रहने वाला एक मुस्लिम परिवार बकरे की कुर्बानी देने की वजह बकरीद पर बकरे की तस्वीर वाला केट काटता है.

बकरीद पर मुस्लिम परिवार ने काटा बकरे की तस्वीर वाला केक, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Bakrid 2026
Social Media

बकरीद पर जहां कुछ लोग कुर्बानी की तैयारी करते हैं, वहीं यूपी में आगरा का एक मुस्लिम परिवार बिल्कुल अलग वजह से चर्चा में आ गया है. यहां एक परिवार ने बकरीद पर बकरे की कुर्बानी की जगह बकरे की तस्वीर वाला केक काटा और लोगों से जीव हत्या रोकने की अपील की. इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इसे बकरीद का एक अनोखा संदेश बता रहे हैं.

बकरीद पर बकरे की तस्वीर वाला केक काटा

यह आगरा के शाहगंज इलाके में घटना बताई जा रही है. तिरंगा मंजिल शेरवानी मार्ग पर रहने वाले वकील गुल चमन शेरवानी और उनके परिवार ने अपने घर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था. कार्यक्रम में बकरी की तस्वीर वाला केक लाया गया और पूरे परिवार ने मिलकर उसे काटा. इसके पीछे परिवार का एक महत्वपूर्ण संदेश था.

गुल चमन शेरवानी ने कहा कि अल्लाह दिखावे की नहीं, बल्कि इंसान की नीयत को पसंद करता है. सच्चा बलिदान आंतरिक बुराइयों, लोभ, घृणा और अहंकार को त्यागने में है. आज बहुत से लोग बलिदान के नाम पर अपनी दौलत का प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि सच्ची नीयत से भीख मांगने वाला भी सच्चा बलिदान दे सकता है.

यह भी पढ़ें:- सांपों से खेलते दिखे अमेरिकी हेल्थ मिनिस्टर रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनिर, नंगे हाथों से पकड़े दो साउथर्न ब्लैक रेसर, काटने के बाद भी नहीं छोड़ा

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखने को मिल रहा है कि मुस्लिम परिवार के सभी सदस्य मिलकर बकरे की तस्वीर वाला केक काट रहे है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने परिवार की प्रशंसा कर रहे है. इसके साथ ही परिवार ने बकरीद के अवसर पर समाज में नफरत नहीं, बल्कि मानवता और प्रेम का माहौल बनाने की अपील की. वहीं, कुछ लोग इसे बकरीद का नया संदेश बता रहे हैं.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com