विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

अब अंतरिक्ष में बनेगा लग्जरी होटल, कई बार देख सकेंगे उगता सूरज, देने होंगे इतने रुपये

ओरियन स्पैन दुनिया का पहला स्पेस लक्जरी होटल खोलेगी. चार साल में होटल का निर्माण किया जाएगा. जिसका नाम ओरोरा स्टेशन होगा.

अब अंतरिक्ष में बनेगा लग्जरी होटल, कई बार देख सकेंगे उगता सूरज, देने होंगे इतने रुपये
दुनिया का पहला स्पेस लक्जरी होटल खुलेगा.
  • दुनिया का पहला स्पेस लक्जरी होटल खुलेगा.
  • चार साल में होटल का निर्माण किया जाएगा.
  • होटल का नाम ओरोरा स्टेशन होगा.
हर किसी का मन होता है कि अंतरिक्ष में जाएं और ऊपर से दुनिया को देखें. ये सपना आपका साकार हो सकता है. जी हां, आपने सही सुना... क्योंकि अंतरिक्ष में अब लग्जरी होटल बनने जा रहा है. जहां आप बार-बार सूर्य को उगता देख सकते हैं. यूएस की कंपनी ओरियन स्पैन दुनिया का पहला स्पेस लक्जरी होटल खोलेगी. चार साल में होटल का निर्माण किया जाएगा. जिसका नाम ओरोरा स्टेशन होगा.

NASA की पहली बार सूर्य के करीब पहुंचने की तैयारी, सुलझेंगे कई रहस्‍य

ये सफर 12 दिन का होगा. जिसमें 4 ट्रेवलर और 2 क्रू मेंबर्स होंगे. इस सफर के लिए आपको 9.5 मिलियन डॉलर (करीब 61 करोड़) देने होंगे. इसमें से 80 हजार डॉलर आपको ऑनलाइन डिपोजिट करना होगा. जो रिफंडेबल रहेंगे. 

प्लास्टिक का सामान बनाने वाली यह कंपनी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में देगी आहार
 
chinese spacecraft

अंतरिक्ष में ओरोरा स्टेशन यात्रियों के लिए काफी शानदार साबित होगा. यह होटल हर 90 मिनट में पृथ्वी का चक्कर लगाएगा, यानी यात्री हर 24 घंटे में लगभग 16 सूर्योदय और सूर्यास्त को देख सकेंगे. जीरो ग्रेविटी में होटल का निर्माण 4 साल तक चलेगा. यानी 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा. जिसके बाद इसका आनंद ले सकेंगे. बताया जा रहा है कि इस होटल में वो सभी चीजें होंगी जो 5 स्टार होटल में होती हैं. 

लाल ग्रह पर NASA के मार्स रोवर 'क्यूरियोसिटी' ने 2000 दिन पूरे किए

इस होटल में हाई स्पीड इंटरनेट होगा. जिससे यात्री वीडियो कॉल कर सकते हैं. अपने रिश्तेदारों से और दोस्तों से आराम से बात कर सकेंगे. कंपनी कोशिश कर रही है कि वो हर वो चीज दे पाएं जो 5 स्टोर होटल में मिलती हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aurora Station, Orion Span, FIRST LUXURY HOTEL IN SPACE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com