अंडमान निकोबार प्रशासन ने शनिवार को राधानगर समुद्र तट पर पानी के भीतर दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनाया. यह विशाल तिरंगा स्वराज द्वीप (हैवलॉक द्वीप) में समुद्र के भीतर एक जटिल और सटीक समन्वित अभियान के तहत फहराया गया, जिसमें कई एजेंसियों और प्रशिक्षित गोताखोरों की भागीदारी रही. इस तिरंगे की लंबाई 60 मीटर है, जबकि चौड़ाई 40 मीटर है.
समंदर की लहरों के बीच शान से लहराया तिरंगा (Tiranga Waves Proudly Beneath the Sea Waves)
उपराज्यपाल डी के जोशी, मुख्य सचिव चंद्र भूषण कुमार और पुलिस महानिदेशक एचएस धालीवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी यह कार्यक्रम देखने के लिए उपस्थित थे. अंडमान निकोबार पुलिस, वन विभाग, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न गोताखोरी केंद्रों के गोताखोरों ने पानी के भीतर ध्वज फहराने के इस जटिल अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया.

Photo Credit: @Andaman_Admin
तीन जांबाज बच्चों ने लूट ली महफिल (Three Young Heroes Steal the Show)
तीन स्कूली बच्चों...फतेह जहां सिंह (16), लावन्या एरा (15) और रणविजय सिंह (14). 200 से अधिक गोताखोरों के बीच सबसे कम उम्र के प्रतिभागी थे. सुबह 10:35 बजे, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के निर्णयकर्ता ऋषिनाथ ने औपचारिक रूप से इस उपलब्धि की पुष्टि की और जोशी को प्रमाण-पत्र प्रदान दिया. जोशी ने इस उपलब्धि को द्वीपों की विशिष्ट उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए इसमें शामिल लोगों के समन्वय और समर्पण की सराहना की.
#Gateway2IndoPacific@Andaman_Admin scripts history!
— Andaman and Nicobar Admn (@Andaman_Admin) May 3, 2026
Andaman & Nicobar Administration on 02nd May 2026 at 10:00 AM successfully created a #GuinessWorldRecord for the largest #NationalFlag🇮🇳 unfurled underwater (2400 sq, mtrs.) at #BlueFlag Certified #RadhaNagar Beach (1/6) pic.twitter.com/yr49Zg6hlT
अधिकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि साहसिक पर्यटन, समुद्री गतिविधियों और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त कार्यक्रमों के लिए एक गंतव्य के रूप में अंडमान निकोबार द्वीप समूह के बढ़ते महत्व को दर्शाती है. गुरुग्राम के श्री राम स्कूल की 12वीं कक्षा के छात्र फतेह ने बताया कि, 'समुद्री दुनिया कितनी खूबसूरत है, इसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है'.
ये भी पढ़ें:-केदारनाथ में दिखा 73 साल की 'दादी' का दम: न घोड़ा लिया..न पालकी, हर-हर महादेव बोलते हुए पहुंच गईं बाबा के दर
लावण्या और रणविजय क्रमश...बेंगलुरु के ऋषि वैली स्कूल और दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय में 11वीं और 10वीं कक्षा के छात्र हैं. दोनों इस उपलब्धि को लेकर समान रूप से उत्साहित नजर आए. उन्होंने कहा कि, 'पानी के नीचे अपना राष्ट्रीय ध्वज थामना सचमुच एक भावुक पल था'. प्रशासन रविवार को स्वराज द्वीप के 'लाइटहाउस डाइव साइट' पर 'सबसे ऊंचा मानव पिरामिड' बनाने का एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेगा.
ये भी पढ़ें:-रिटायरमेंट पर 'नोटो की बारिश': हरियाणा के छोरे ने मां को दिया यूनिक गिफ्ट, कार पर चिपका दिए गड्डियों के नोट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं