आज के समय में सोशल मीडिया पर वायरल होना आसान नहीं है, लेकिन चीन के एक शख्स ने यह कर दिखाया है. सिर्फ घर किराए पर लेने से जुड़ी आसान और काम की जानकारी देकर उसने महज 2 हफ्तों में 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर लिए.
साधारण कंटेंट ने बनाया खास
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गुलुमाओ नाम से मशहूर इस इन्फ्लुएंसर ने Xiaohongshu और Douyin जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाना शुरू किया. उनकी खासियत यह है कि वह बेहद सरल और उपयोगी जानकारी देते हैं, जो सीधे आम लोगों की जरूरत से जुड़ी होती है. यही वजह है कि उनका कंटेंट तेजी से वायरल हो गया.
एक वीडियो ने दिलाई पहचान
26 फरवरी को उन्होंने Youth Study: How to Rent a Home नाम से एक वीडियो पोस्ट किया. यह वीडियो अब तक करीब 50 लाख बार देखा जा चुका है. इसमें उन्होंने घर ढूंढने के तरीके, अलग-अलग विकल्पों के फायदे-नुकसान और पेमेंट के सुरक्षित तरीकों के बारे में बताया.
गुलुमाओ ने अपने वीडियो में एक अहम बात बताई, सस्ते और आकर्षक दिखने वाले कई घर असल में फर्जी होते हैं. उन्होंने कहा, कि ऐसे विज्ञापन सिर्फ लोगों को लुभाने के लिए होते हैं. जब आप वहां पहुंचते हैं, तो असली घर तस्वीरों से बिल्कुल अलग निकलता है और एजेंट आपको महंगे विकल्प दिखाने की कोशिश करते हैं.
लोगों की समस्या को बनाया ताकत
गुलुमाओ पहले We-Media इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं और 10 साल तक सोशल मीडिया अकाउंट मैनेज कर चुके हैं. इसके बाद उन्होंने अपना खुद का अकाउंट शुरू किया और अब वही उन्हें पहचान दिला रहा है.
गुलुमाओ का कहना है कि घर ढूंढना हर किसी के लिए एक बड़ी समस्या होती है और इसी वजह से उनका कंटेंट लोगों से जुड़ गया. उन्होंने कहा, चाहे आप कितनी भी गाइड पढ़ लें, ज्यादातर लोग घर ढूंढते समय ठगे जाते हैं. मुझे लगा कि यह वीडियो जरूर वायरल होगा.
यह भी पढ़ें: 40 साल नौकरी के बाद गुरुग्राम के कपल ने ऐसे बदली जिंदगी, अब जी रहे ‘ड्रीम लाइफ', हर कोई हो रहा इंस्पायर
दूल्हा कंधे पर, मेहमानों के सिर पर सामान! पहले नहीं देखी होगी ऐसी बारात, वजह जानकर दिल खुश हो जाएगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं