विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2013

भारत में वायु प्रदूषण पांचवां सबसे बड़ा 'हत्यारा'!

भारत में वायु प्रदूषण पांचवां सबसे बड़ा 'हत्यारा'!
अमेरिका स्थित एक स्वास्थ्य संस्थान के अध्ययन में दावा किया गया है कि वायु प्रदूषण भारत में पांचवां सबसे बड़ा हत्यारा है, जो हर वर्ष छह लाख बीस हजार लोगों की जान ले लेता है और दिल्ली देश के सबसे गंभीर प्रदूषित क्षेत्रों में से एक है।
नई दिल्ली: अमेरिका स्थित एक स्वास्थ्य संस्थान के अध्ययन में दावा किया गया है कि वायु प्रदूषण भारत में पांचवां सबसे बड़ा हत्यारा है, जो हर वर्ष छह लाख बीस हजार लोगों की जान ले लेता है और दिल्ली देश के सबसे गंभीर प्रदूषित क्षेत्रों में से एक है।

अन्य चार सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में गाजियाबाद, ग्वालियर, झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिला और रायपुर का नाम लिया गया है।

अध्ययन में दावा किया गया है कि भारत में वायु प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आकर हर वर्ष छह लाख 20 हजार लोगों की मौत होती है। वर्ष 2000 के मुकाबले इस संख्या में छह गुना इजाफा हुआ है।

अध्ययन के अनुसार उच्च रक्तचाप, घरेलू वायु प्रदूषण, तंबाकू धूम्रपान और कुपोषण के बाद हत्यारों की सूची में वायु प्रदूषण का नाम लिया जा सकता है।

ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज जिसे अमेरिका स्थित हैल्थ इफेक्ट इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है, में वायु प्रदूषण को दुनिया के शीर्ष दस हत्यारों की सूची में और दक्षिण एशिया में इसे छठा सबसे खतरनाक हत्यारा कहा गया है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Pollution, भारत में वायु प्रदूषण, हत्यारा, Killer Pollutions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com