विज्ञापन
This Article is From May 28, 2019

वाशिंगटन में 50 लाख लोगों की बिजली गायब, तूफान 'ओहायो' से बाढ़ का खतरा

राज्य के डेटोन शहर में 27 मई देर रात आए भीषण तूफान की वजह से कई घरों को नुकसान पहुंचा और पेड़ उखड़ गए. अब तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है. 

वाशिंगटन में 50 लाख लोगों की बिजली गायब, तूफान 'ओहायो' से बाढ़ का खतरा
ओहायो में तूफान के बाद लाखों घरों की बिजली कटी
वाशिंगटन:

मध्य अमेरिकी राज्य ओहायो में आए भीषण तूफान की वजह से कई लोग घायल हो गए जबकि लाखों लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. 

राज्य के डेटोन शहर में 27 मई देर रात आए भीषण तूफान की वजह से कई घरों को नुकसान पहुंचा और पेड़ उखड़ गए. अब तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है. 

नेशनल वेदर सर्विस ने कहा कि तूफान की वजह से 50 लाख लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है और तूफान के बाद राज्य के कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है. 

गंजेपन और मोटापे की वजह से बीवी ने छोड़ा...6 पैक्स बनाने के बाद ऐसे बदल गई जिंदगी, देखें Photos

डेटोन शहर में आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किये गए ट्वीट के मुताबिक, “जल संयंत्र और पंप स्टेशनों की बिजली नहीं है. राहतकर्मी राहत और बचाव कार्य के साथ ही मलबा साफ करने में जुटे हैं.”

मोंटगोमरी काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि आपदाकर्मी गैस लाइनों को बंद कर रहे हैं और मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. 

शुरुआती खबरों में घायलों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है. मध्य अमेरिका में एक हफ्ते के अंदर आया यह तीसरा तूफान है. 

ओक्लाहामा में सप्ताहांत में आए तूफान में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 29 अन्य घायल हो गए थे.

दुनिया के सबसे बड़े देश में है सिर्फ 1 ATM, फिर भी लोगों को कोई दिक्कत नहीं, मज़े से निकालते हैं पैसे

इनपुट - आईएएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ohio, Dayton Tornado, Washington, Washington Dayton Tornado
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com