रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) कैंसर की सर्जरी (Cancer Surgery) करवाने जा सकते हैं. इसके लिए अस्थाई तौर से वो देश की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पैट्रुशेव ((Nikolai Patrushev) को सत्ता सौंप सकते हैं. अमेरिका की न्यूयॉर्क पोस्ट की एक अपुष्ट खबर में यह दावा किया गया है. पुतिन को कथित तौर से डॉक्टर्स ने कहा है कि उन्हें ऑपरेशन करवाना ही पड़ेगा.
न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक टेलीग्राम चैनल के हवाले से यह कहा जिसे पूर्व रूसी खुफिया एजेंसी सेवा के लेफ्टिनेंट जनरल चलाते हैं. समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है. इस पुर्वानुमानित सर्जरी और रिकवरी के कारण पुतिन को "थोड़े समय के लिए" सत्ता से हटना पड़ेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाल ही के समय में पुतिन के बीमार से दिखने और सार्वजनिक तौर पर उनके अजीब व्यहवार करने का हवाला देते हुए न्यूयॉर्क पोस्ट ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति को कैंसर होने की अफवाह है और साथ ही उन्हें और भी कई शारीरिक दिक्कतें हैं, जिनमें पार्किंसन बीमारी भी शामिल है. हालांकि, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं की जा सकी. न्यूयॉर्क पोस्ट ने कहा, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को कहा, "मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा है जिससे हम ऐसा कह सकें."
कुछ दिन पहले, पुतिन ने कथित तौर पर दो घंटे तक निकोलाई पास्ट्रुशेव के साथ, " दिल से बात की", द न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक टेलीग्राम पोस्ट के हवाले से यह कहा,
"हम सब जानते हैं कि पुतिन ने संकेत दिया कि पास्ट्रुशेव को वो अपना एकमात्र विश्वस्नीय और दोस्त मानते हैं. इसके साथ ही, राष्ट्रपति ने वादा किया कि अगर उनकी सेहत बिगड़ जाए तो असल नियंत्रण अस्थाई तौर पर पैट्रुशेव के हाथ में चला जाएगा."
पुतिन की कैंसर सर्जरी के बारे में दावा करने वाले टेलीग्राम चैनल के मालिक ने दावा किया है कि पेट्रुशेव पूरी तरह से बुरे हैं. वह व्लादिमिर पुतिन से बेहतर नहीं हैं. इससे बढ़कर वो और भी अधिक चालू हैं हैं और मैं कहूंगा कि और भी अधिक कपटी हैं. अगर वो सत्ता में आते हैं तो रूस की दिक्कतें कई गुणा बढ़ जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं