विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

यूक्रेन ने जॉर्जिया के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल साकाश्विली को रिहा किया

यूक्रेन की एक जिला अदालत ने एक अभियोजक के उस अनुरोध को खारिज कर दिया है.

Also Read in
यूक्रेन ने जॉर्जिया के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल साकाश्विली को रिहा किया
प्रतीकात्मक इमेज
  • यूक्रेन ने जॉर्जिया के पूर्व राष्ट्रपति को रिहा किया
  • मिखाइल साकाश्विली को नजरबंद रखने की मांग की गई थी
  • अदालत ने अभियोजक के उस अनुरोध को खारिज कर दिया
कीव: यूक्रेन की एक जिला अदालत ने एक अभियोजक के उस अनुरोध को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने जॉर्जिया के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल साकाश्विली को नजरबंद रखने की मांग की थी और उन्हें हिरासत से रिहा कर दिया. एक सामाचार एजेंसी के मुताबिक, यूक्रेन की राजनीतिक पार्टी 'मूवमेंट ऑफ न्यू फोर्सेज' के नेता सोमवार को अदालत से समर्थकों की भीड़ के बीच निकले. न्यायाधीश लार्सया सोकोल ने कहा कि अदालत के फैसले को लेकर पांच दिन के भीतर अभियोजन पक्ष अपील कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन में दो भारतीय मेडिकल छात्रों की चाकू घोंप कर हत्या, एक घायल

साकाश्विली को आठ दिसंबर को आपराधिक संगठनों के सदस्यों की सहायता करने और उनकी आपराधिक गतिविधियों पर पर्दा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेन्को ने यूक्रेनियन पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय गलत जानकारी देने के आरोप में साकाश्विली की नागरिकता रद्द कर दी थी. 

VIDEO: अमेरिका ने सैयद सलाहुद्दीन को ग्लोबल आतंकी घोषित किया
साकाश्विली (49) 2004 से लेकर 2013 के बीच दो बार जॉर्जिया के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल चुके हैं. साल 2015 में उन्होंने यूक्रेन की नागरिकता ली और यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र के गर्वनर बने.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ukraine, Mikhail Sakashvili
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com