विज्ञापन

ट्रंप और शी जिनपिंग में हो गई डील, चीन ने पहली बार बताया अमेरिका से किन मुद्दों पर बनी सहमति

डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा रणनीतिक कम और बिजनेस से जुड़ा ज्यादा नजर आया. यही कारण है कि उनके साथ अमेरिकी उद्योगपतियों की पूरी टीम ही चीन पहुंच गई थी. अब चीन ने भी माना है कि दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर डील हो गई है.

ट्रंप और शी जिनपिंग में हो गई डील, चीन ने पहली बार बताया अमेरिका से किन मुद्दों पर बनी सहमति
ट्रंप के दौरे से अमेरिका और चीन के संबंधों में सुधार देखने को मिल रहा है.
  • चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों ने आपसी लाभ और समान जीत के सिद्धांत पर आधारित समझौते किए हैं
  • चीन-अमेरिका ने व्यापार टैरिफ, निवेश परिषद और कृषि उत्पादों के बाजार प्रवेश को लेकर सकारात्मक सहमति बनाई है
  • दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विमान खरीद और संबंधित सप्लाई चेन पर समझौता किया है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राजकीय दौरे पर गए तो पूरी दुनिया की नजर इस दौरे पर चली गई. मगर जब ट्रंप के दौरा खत्म होने पर कोई घोषणा नहीं हुई तो पूरी दुनिया ने इसे फेल दौरा बताया. ऐसा कहने के पीछे सबसे बड़ा कारण ये था कि ट्रंप तो जरूर कई समझौते होने के दावे कर रहे थे, पर चीन चुप्पी साधे हुए थे. अब चीन ने बताया दिया है कि ट्रंप के दौरे पर शी जिनपिंग ने उनसे डील कर ली है.

दुनिया के लिए अच्छी खबर बताया

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 16 मई को चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक वार्ता के बारे में संवाददाता के सवाल का जवाब दिया. प्रवक्ता ने कहा कि चीन और अमेरिका के राष्ट्रपतियों ने 14 मई को बीजिंग में मुलाकात की. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर हुई. इस मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन-अमेरिका आर्थिक संबंधों का मूल सिद्धांत आपसी लाभ और समान जीत है. दोनों देशों के आर्थिक दलों ने संतुलित और सकारात्मक परिणाम प्राप्त किया. यह दोनों देशों के लोगों और दुनिया के लिए अच्छी खबर है. दोनों पक्षों को कठिन परिश्रम से प्राप्त बेहतर रुझान को बनाए रखना चाहिए.

प्रवक्ता ने आगे कहा कि चीन और अमेरिका के आर्थिक और व्यापारिक दलों ने 13 मई को दक्षिण कोरिया में वार्ता की और एक सहमति कायम की. इसमें तय किया गया कि दोनों पक्ष पहले की वार्ताओं में मिले परिणाम का अच्छे से कार्यान्वयन करेंगे. इसमें पांच बातों पर सहमति बनी...

  • चीन-अमेरिका ने टैरिफ से संबंधित सकारात्मक सहमति कायम की. 
  • दोनों देशों ने व्यापार और निवेश में चिंताओं की चर्चा के लिए व्यापार परिषद और निवेश परिषद की स्थापना करने पर सहमति बनाई. 
  • चीन-अमेरिका कुछ कृषि उत्पादों पर नॉन टैरिफ लगाने और बाजार प्रवेश समस्याओं का समाधान करेंगे या उन्हें सार्थक रूप से प्रोत्साहित करेंगे.
  • दोनों पक्षों ने कुछ दायरे में उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ में छूट करने के जरिए कृषि उत्पाद समेत कुछ क्षेत्रों में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर सहमति कायम की.
  • चीन ने अमेरिका से विमान की खरीदारी और अमेरिका से विमान इंजन और कलपुर्जों की आपूर्ति सुनिश्चित करने आदि पर संबंधित समझौता किया.

प्रवक्ता ने आगे कहा कि अब उपलब्धियों के विवरण पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी है. दोनों पक्षों के आर्थिक और व्यापारिक दल राष्ट्रपतियों के बीच संपन्न सहमति के अनुसार उपलब्धियों का कार्यान्वयन करेंगे, ताकि चीन-अमेरिका आर्थिक सहयोग और विश्व अर्थव्यवस्था में और अधिक निश्चितता व स्थिरता लाई जा सके.

ये भी पढ़ें-

भारत-बांग्लादेश के बीच दिसंबर में खत्म हो रही गंगा जल संधि, नए समझौते पर टिकी अब संबंधों की डोर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Trump China Visit Outcome, China Confirms Deal With Trump, China Confirms Deal With Us, China Us Ready To Do Business
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com