विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

मिस्र के हवाईअड्डे पर आतंकी हमला, 1 की मौत, दो घायल

मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत के अरीश शहर के हवाईअड्डे पर आतंकवादी हमले में एक अधिकारी की मौत हो गई.

मिस्र के हवाईअड्डे पर आतंकी हमला, 1 की मौत, दो घायल
प्रतीकात्मक इमेज
  • मिस्र के हवाईअड्डे पर आतंकी हमला
  • एक की मौत, दो घायल
  • किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है
काहिरा: मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत के अरीश शहर के हवाईअड्डे पर आतंकवादी हमले में एक अधिकारी की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सैन्य प्रवक्ता तमर अल राफे के हवाले से बताया, "अरीश हवाईअड्डे को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गई. जबकि दो घायल हो गए. इससे एक हेलीकॉप्टर को आंशिक क्षति पहुंची है."

VIDEO: बांदीपुरा: सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया
बयान के मुताबिक, यह हमला अरीश शहर में सुरक्षा स्थितियों की जांच करने पहुंचे रक्षा मंत्री के दौरे के दौरान हुआ. हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorist Attack, Egypt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com