श्रीलंका के रक्षा राज्य मंत्री रूवन विजयवर्धन ने बताया कि ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में फिदायीन विस्फोट (Suicide Bomber) करने वाले अधिकतर आतंकी अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखते थे जिनमें से एक ने ब्रिटेन में पढ़ाई की थी.
श्रीलंका सरकार ने कैथॉलिक गिरजाघरों और लग्जरी होटलों में विस्फोटों के लिए नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) को कसूरवार ठहराया है. पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनसेखरा ने प्रेस वार्ता में कहा कि ईस्टर रविवार को हुए हमले में नौ आत्मघाती हमलावरों ने हिस्सा लिया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एयरपोर्ट पर 19 छिपकलियों के साथ सफर कर रही थी महिला, पुलिस ने पकड़ा और...
उन्होंने कहा कि नौ में से आठ की शिनाख्त की जा चुकी है. नौवें के बारे में पुष्टि हुई है कि वह एक फिदायीन हमलावर की पत्नी है. हमलावरों के बारे में जानकारी साझा करते हुए विजयवर्धन ने कहा कि उनमें से ज्यादातर ने अच्छी शिक्षा ली थी और मध्य वर्गीय या उच्च मध्य वर्गीय परिवारों से थे.
Sri Lanka Bomb Blast: तो इस वजह से श्रीलंका में भी लग सकता है बुर्के पर Ban...
उन्होंने बताया कि वे आर्थिक तौर पर काफी आत्मनिर्भर थे और उनके परिवार आर्थिक रूप से काफी स्थिर हैं. विजयवर्धन ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि एक फिदायीन हमलावर ने ब्रिटेन में शिक्षा हासिल की थी और शायद बाद में ऑस्ट्रेलिया में मास्टर किया था. इसके बाद श्रीलंका वापस आ गया था.''
दो हमलावर कथित रूप से भाई थे और कोलंबो के एक धनी मसाला कारोबारी के बेटे थे. उन्होंने शंगरी-ला और सिनेमन ग्रैंड होटलों में खुद को उड़ा लिया था.
VIDEO: श्रीलंका विस्फोट: सीसीटीवी में कैद दिखा संदिग्ध हमलावर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं