विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2017

सिंगापुर ने भारतीय इमाम को ईसाईयों एवं यहूदियों के विरोध में बयान देने पर देश से निकाला

सिंगापुर ने भारतीय इमाम को ईसाईयों एवं यहूदियों के विरोध में बयान देने पर देश से निकाला
भारतीय इमाम नला मोहम्मद अब्दुल जमील (फाइल फोटो)
सिंगापुर: सिंगापुर ने ईसाई और यहूदी समुदायों के खिलाफ विभाजनकारी बयान देने वाले एक भारतीय इमाम को देश से बाहर निकाले जाने का आदेश दिया है. इमाम नला मोहम्मद अब्दुल जमील ने स्टेट कोर्ट के समक्ष धार्मिक आधार पर शत्रुता बढ़ाने के आरोपों को लेकर खुद को बेकसूर बताया.

चैनल न्यूज एशिया के अनुसार अदालत ने उस पर 2,860 डॉलर का जुर्माना लगाया. इस साल फरवरी में सोशल मीडिया में इस इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह कहते सुना गया, ‘‘यहूदियों और ईसाइयों के खिलाफ उपरवाला हमारी मदद करे.’’ सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जमील ने जुर्माना अदा कर कर दिया है और अब उसे उसके देश भेजा जाएगा. मंत्रालय ने कहा, ‘‘ऐसे बयान देने वाले किसी भी धार्मिक नेता को जवाबदेह ठहराया जाएगा.’’ इस इमाम ने बीते शुक्रवार को ईसाई, सिख, बौद्ध और हिंदू धर्म के प्रतिनिधियों के समक्ष माफी मांगी थी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singapore, Indian Islamic Teacher, Divisive Remark
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com