यूक्रेन (Ukraine) की सेना तीन तरफ से रूसी सेना से हमले (Russian Attack) का सामना कर रही है. रूसी सेना यूक्रेन की सेना की तुलना में बड़ी है, बेहतर हथियारबंद है और सीरिया के गृहयुद्ध से उसे अनुभव भी मिला है. यूक्रेन के शहरों पर रूसी मिसाइलें बरस रही हैं और रूस ने यूक्रेन का एयरबेस और अहम इमारतें ध्वस्त कर दी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार रूस की जो सैन्य टुकड़ी यूक्रेन में घुसी वो स्पेट्सनाज़ (Spetsnaz)थी. ये वही स्पेट्सनाज़ है जिसे नाटो के अनुसार संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान बेलारूस भेजा गया था. स्पेट्सनाज़ (Spetsnaz) ने युद्ध और शांतिकाल में, आपात हालात में दुनिया में कई जगह मिशन किए हैं.
Spetsnaz force क्या हैं?
यह रूस की लेटेस्ट तकनीक से लैस स्पेशल मिलिट्री यूनिट है. Spetsnaz force को समझने के लिए रूसी की सैन्य खुफिया सर्विस GRU (ग्लावनोए रेजवेदयेवातेल्यनोए उप्रावलेनी, lavnoye Razvedyvatelnoye Upravlenie) को समझना ज़रूरी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब सोवियत यूनियन 1991 में बिखरा तब KGB के बाद भी GRU बनी रही. पश्चिमी देशों को डर है कि KGB आज भी बनी हुई है. ब्रिटेनिका विश्वकोश के अनुसार GRU अब रूस का मुख्य इंटेलिजेंस मुख्यालय है. इस पर 2018 में सेलिस्बरी नर्व एजेंट अटैक (Salisbury nerve agent attack) करने का भी आरोप लगा था.
एजेंट्स के अलावा इस सैन्य खुफिया यूनिट की अपनी कमांडो यूनिट भी है जिसे स्पेटसनाज़ (Spetsnaz) कहा जाता है. इसका मिशन सैन्य प्रशीक्षण और तोड़-फोड़ है.
BBC के अनुसार Spetsnaz सोवियत काल में काफी एक्टिव थी और 1979 में अफगानिस्तान पर आक्रमण में भी इसका बड़ा हाथा था. इस सैन्य कमांडो यूनिट को 1949 में बनाया गया था.
दुनिया स्पेट्सनाज़ Spetsnaz को " स्पेशल डेज़िगनेशन" के तौर पर भी जानती है और इसे रूस की एलाइट मिलिट्री यूनिट (elite military unit) कहा जाता है.
पूरी ताकत
BBC के अनुसार Spetsnaz special unit में करीब 1,500 से 2,000 कमांडो हैं. इस यूनिट को रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस कंट्रोल करती है.
इन्हें रूस के बड़े अंतरराष्ट्रीय कदमों में प्रयोग किया जाता है. हाल ही में इसे सीरिया क्राइसिस में प्रयोग किया गया था और दो दशक पहले Spetsnaz special unit को चेचन विद्रोहियों पर हमले के लिए प्रयोग किया गया था.
इन्हें कोल्ड वॉर के दौरान दुश्मन की सीमा में घुस कर हवाई युद्ध के लिए भी प्रयोग किया गया था.
ख़ास भूमिका
सोवियत यूनियन के बिखरने के बाद स्पेट्सनाज़ ( Spetsnaz) सैनिकों को कई सुरक्षा और आतंक-निरोधी कामों के लिए भर्ती किया गया था.
एक स्पेट्सनाज़ (Spetsnaz) यूनिट को वेगा (Vega)भी कहा जाता है. यह परमाणु घटनाओं से निपटने में निपुण है. दूसरी को फाकेल (Fakel) या टॉर्च (or torch) कहा जाता है. यह बंधक घटनाओं से निपटने में महारथ रखती है.
चुनाव और प्रशीक्षण
Spetsnaz रूस की खास सेना है, जिसकी औपचारिक तौर पर पिछले 200 सालों से एक औपचारिक खुफिया सर्विस रही है. इसलिए इस सेना में चयन की प्रक्रिया भी कठिन है. कुछ रूसी वेबसाइट्स पर दी गई जानकारी के मुताबिक Spetsnaz सैनिक बनने के लिए पांच साल तक प्रशीक्षण होता है. इंडक्शन प्रक्रिया ही बहुत निर्दयी है और पांच महीने तक चलती है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह भर्ती अक्सर दूसरी मिलिट्री यूनिट्स से खास लोगों को चुन कर होती है और खासकर इसमें उन्हें चुना जाता है "जिनके स्वभाव में सख़्ती होती है."
यह भी देखें:- Russia Ukraine War: युद्ध से कांपी यूक्रेन की धरती, जानें रूसी हमले में अब तक क्या-क्या हुआ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं