रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेनी सेना से नेतृत्व को हटाने का आह्वान किया. पुतिन की ओर से यह बात ऐसे समय पर कही गई है जब संघर्ष के दूसरे दिन यूक्रेन की सेना रूसी सैनिकों से टक्कर लेने की कोशिश कर रही है. रूस के हमले में अब तक दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है. व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सेना से देश की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. उन्होंने यूक्रेन नेतृत्व को "आतंकवादियों" और "नशे का सेवन करने वालों और नियो-नाज़ियों का एक गिरोह" बताया. पुतिन ने एक टेलीविजन संबोधन में यूक्रेनी सेना को संबोधित करते हुए यह बात कही.उन्होंने सेना से "सत्ता अपने हाथों में लेने" का आग्रह किया.
Right-wing Banderites and neo-Nazis in Ukraine are putting up heavy weapons, including multiple launch rocket systems, right in the central districts of major cities, including Kiev and Kharkiv, says Vladimir Putin. pic.twitter.com/oi1RDS1uwb
— RT (@RT_com) February 25, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुतिन ने राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की अगुवाई वाली सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा, "हमें ऐसा लगता है कि ड्रग एडिक्ट्स और नियो-नाज़ियों के इस गिरोह की तुलना में आपके (यूक्रेनी सेना) साथ सहमत होना हमारे लिए आसान होगा."रूस के राष्ट्रपति ने "यूक्रेनी राष्ट्रवादियों" पर रूसी सेना को उकसाने के लिए प्रमुख शहरों के आवासीय क्षेत्रों में भारी हथियारों को तैनात करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कि यूक्रेनी "राष्ट्रवादी" कीव और उत्तरपूर्वी शहर खार्किव सहित यूक्रेनी शहरों के आवासीय क्षेत्रों में रॉकेट लांचर तैनात करने की तैयारी में थे. यही नहीं, पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के नेतृत्व वाली सरकार को 'आतंकी' और 'नशीले पदार्थों और नव-नाजियों का एक गिरोह' करार दिया.
समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि कीव के उत्तर में ओबोलोंस्की जिले में गोलीबारी और धमाके की आवाजों से घबराए आम नागरिक जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ते नजर आए. वहीं, सिटी सेंटर में बड़े धमाकों की गूंज सुनाई दी, जहां लोगों ने कर्फ्यू और बम धमाकों के साये में पहली रात गुजारी. इससे पहले, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने आज दावा किया कि इस संघर्ष में अब तक 1000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं. उन्होंने कहा, 'रूस को अपने अस्तित्व में आने के बाद से किसी अन्य सशस्त्र संघर्ष में इतना अधिक नुकसान नहीं हुआ होगा.'
हमले के बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कीव में ही डटे रहने की प्रतिज्ञा ली है क्योंकि उनके सैनिक रूसी आक्रमणकारियों से लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो संदेश में चेताया , "दुश्मन ने मुझे नंबर वन टारगेट के रूप में चिह्नित किया है. मेरे परिवार दूसरे नंबर पर है. मैं राजधानी में ही रहूंगा. मेरा परिवार भी यूक्रेन में ही रहेगा."
वहीं, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि यदि यूक्रेन की फौज 'हथियार डाल' देती है तो रूस, यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि रूस नहीं चाहता है कि यूक्रेन पर "नियो-नाजियों" का शासन हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं