विज्ञापन

ईरान ने ही कल रात गिराया था अमेरिका का हेलिकॉप्टर, हमें हमले का जवाब देना ही होगा- ट्रंप

सेंटकॉम ने कहा कि हादसे के बाद हेलीकॉप्टर समुद्र में डूब गया. यह घटना उस समय हुई जब क्रू गश्त पर था. हादसे की वजह की जांच की जा रही है.

ईरान ने ही कल रात गिराया था अमेरिका का हेलिकॉप्टर, हमें हमले का जवाब देना ही होगा- ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि ईरान ने पेट्रोलिंग के वक्त हेलीकॉप्टर पर हमला किया था.
AFP

अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलीकॉप्टर ओमान के तट के पास गिर गया. ये घटना सोमवार (8 जून 2026) को हुई थी. इसके बाद अमेरिका सेना ने इसकी पुष्टि की थी और कहा था कि पायलट को रेस्क्यू कर लिया गया था. अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा, "मुझे अभी हमारी ग्रेट मिलिट्री ने बताया है कि कल रात ईरानियों ने होर्मुज स्ट्रेट पर पेट्रोलिंग करते समय हमारे एक बहुत एडवांस्ड अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया. इसमें दो पायलट शामिल थे, दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. फिर भी, यूनाइटेड स्टेट्स को इस हमले का जवाब देना ही होगा."

अमेरिकी सेना ने पायलट को कैसे किया रेस्क्यू

समाचार एजेंसी एपी ने एक U.S. मिलिट्री अधिकारी के हवाले से कहा कि एक ड्रोन बोट ने U.S. आर्मी के अटैक हेलीकॉप्टर के क्रू को बचाया.  यह स्ट्रेटेजिक वॉटरवे है जिसे ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ अपनी लड़ाई के दौरान असल में बंद कर दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि यह अमेरिका मिलिट्री द्वारा समुद्र में किया गया पहला ड्रोन रेस्क्यू था. उन्होंने कहा कि बिना ड्राइवर वाली बोट ने दो एविएटर को ढूंढ लिया और पानी में लगभग दो घंटे बिताने के बाद उन्हें किनारे पर ले आई.

ट्रंप ने पहले भी मानी थी क्रैश की बात 

AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर अमेरिकी सेना के लिए एक अहम एसेट रहे हैं क्योंकि यह ईरानी कच्चे तेल के शिपमेंट और टैंकरों पर रोक लगाती है, ताकि तेहरान पर डील के लिए दबाव डाला जा सके. इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल यूनाइटेड अरब अमीरात ने ईरानी ड्रोन को मार गिराने के लिए भी किया है.

सोमवार की रात को ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान माना था कि अमेरिका जहाज आमोन के तट पर क्रैश हो गया था. उन्होंने कहा था, "पायलट ठीक हैं. कोई घायल नहीं हुआ."

यह भी पढ़ें: 'डील बस होने वाली है', ट्रंप ने 38 बार किया दावा, लेकिन ईरान के साथ समझौता अब भी दूर की कौड़ी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com