विज्ञापन

PM मोदी और मेलोनी की नई सेल्फी वायरल, इटली पहुंचते दो दोस्तों की कुछ यूं हुई मुलाकात

PM Modi Giorgia Meloni New Selfie Viral: पीएम मोदी नॉर्वे के बाद इटली की राजधानी रोम पहुंचे हैं. यह उनके पांच देशों के दौरे का आखिरी चरण है.

PM मोदी और मेलोनी की नई सेल्फी वायरल, इटली पहुंचते दो दोस्तों की कुछ यूं हुई मुलाकात
PM Modi Giorgia Meloni New Selfie Viral: पीएम मोदी और पीएम मेलोनी की नई सेल्फी वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इटली पहुंचे. वहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और दोनों की मुलाकात की एक प्यारी सेल्फी हर बार की तरह इस बार भी वायरल हो रही है. इस फोटो को खुद जॉर्जिया मेलोनी ने अपने X हैंडल से शेयर किया है जिसमें दोनों मुस्कुराते दिख रहे हैं. जॉर्जिया मेलोनी ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा है- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त.

पीएम मोदी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी  और राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला, दोनों से आधिकारिक रूप से मुलाकात करेंगे. इस दौरान वह भारत और इटली के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी इस समय यूरोप के चार देशों के दौरे पर हैं. वह नॉर्वे से इटली पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने उनका स्वागत किया. यह उनके पांच देशों के दौरे का आखिरी चरण है.

इससे पहले मोदी ने एक्स पर लिखा, “मैं इटली की राजधानी रोम पहुंच गया हूं. मैं राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करूंगा और उनके साथ चर्चा करूंगा.”

उन्होंने कहा, “इस यात्रा में भारत और इटली के बीच सहयोग बढ़ाने पर ध्यान रहेगा. खास तौर पर भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर (आईएमईसी) पर फोकस होगा। 2025-2029 के संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना की भी समीक्षा की जाएगी. मैं खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के मुख्यालय भी जाऊंगा और कई देशों के साथ मिलकर काम करने और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करूंगा.”

वहीं भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, “भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक यात्रा पर रोम पहुंचे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “भारत और इटली के बीच लंबे समय से मजबूत और कई क्षेत्रों में साझेदारी रही है. यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को नई गति देगी.”

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले जून 2024 में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने इटली गए थे. रोम पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में थे, जहां उन्होंने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com