विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2018

म्यांमार की नेता आंग सान सू ची के झील किनारे स्थित विला पर पेट्रोल बम हमला

म्यांमार की नेता आंग सान सू ची के यांगून में झील के किनारे स्थित परिसर में एक व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंका.

म्यांमार की नेता आंग सान सू ची के झील किनारे स्थित विला पर पेट्रोल बम हमला
म्यांमार की नेता आंग सान सू ची (फाइल फोटो)
यांगून: म्यांमार की नेता आंग सान सू ची के यांगून में झील के किनारे स्थित परिसर में एक व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंका. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी (एनएलडी) के एक अधिकारी ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि हमले के कारण मामूली नुकसान हुआ है.

उन्होंने कहा, ‘हमले में कुछ भी नष्ट नहीं हुआ है। हमारे सम्मानित सुरक्षा बल अपना काम कर रहे है और वे दोषी को गिरफ्तार कर सकते है.’ 

सरकारी प्रवक्ता जॉ हतै ने इस हमले की पुष्टि की. हालांकि उन्होंने हमले के संभावित उद्देश्य के बारे में नहीं बताया. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक संदिग्ध की फोटो जारी की है जिसमें वह गुलाबी टी-शर्ट और नीली लुंगी पहने हुए है.

हमले के समय सू ची म्यामां की राजधानी में थी जहां उन्होंने एनएलडी सरकार के सत्ता में आने के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर संसद को संबोधित किया. म्यांमार में लोकतंत्र का झंडा बुलंद करने वाली नेता सू ची ने इस घटना पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aung San Suu Kyi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com