Pakistan on Operation Sindoor: कभी किसी सिंदूर की कीमत चुकाने के लिए जुबान नहीं, ताकत बोलती है... ऑपरेशन सिंदूर उसी ताकत का नाम है, जब भारत ने शहीदों का जवाब आसमान से आग बरसाकर दिया है. 7 मई की रात करीब 1 बजकर 20 मिनट पर भारत ने पाकिस्तान और PoK में बड़े आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इसके बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. आलम देखिए कि भारतीय सेना ने आधी रात के अंधेरे में आतंक की जड़ों को उखाड़ने के लिए जो ‘ऑपरेशन सिंदूर' चलाया, उसने पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर सफाई देने के लिए मजबूर कर दिया है. पाकिस्तान को अपने ही बयानों ने उसका पर्दाफाश कर दिया है.
सूचना मंत्री के बयान से फंसा पाकिस्तान
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने घटना के बाद विदेशी चैनलों को एक के बाद एक इंटरव्यू देने शुरू किए. लेकिन, एक इंटरव्यू में उनके अपने ही बयानों ने पाकिस्तान का पर्दाफाश कर दिया. स्काई न्यूज, जो एक ब्रिटिश फ्री-टू-एयर टेलीविजन न्यूज चैनल है, यहां दिए जा रहे इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा वाक्या हुआ जिसने मंत्री को वायरल कर दिया.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
दरअसल, इंटरव्यू के दौरान स्काई न्यूज के एंकर ने पाकिस्तान पर हुए एयर स्ट्राइक के बारे में बात छेड़ी. एंकर ने पूछा कि भारत का दावा है कि हमले नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए और किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को नहीं छुआ गया. इसपर पाक मंत्री ने पलटी मार दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कोई आतंकी शिविर नहीं हैं. हम तो आतंक के सबसे बड़े शिकार हैं.
इन बड़े नेताओं ने किया था स्वीकार
इसके जवाब में एंकर ने ही उन्हें पाकिस्तान के ही नेताओं के पुराने बयान याद दिलाए जब पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और मौजूदा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुले मंचों पर स्वीकार किया था कि पाकिस्तान दशकों तक आतंकी संगठनों को पालता रहा है. यहां तक कि साल 2018 में अमेरिका ने पाकिस्तान की सैन्य सहायता रोक दी थी, क्योंकि उसे आतंकियों का आश्रयदाता माना गया.
ये भी पढ़ें :- LIVE Updates: स्कूल से लेकर दफ्तर तक... युद्ध के लिए कैसे हुई Mock Drill, देखें तस्वीरें
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ इंटरव्यू
पाकिस्तान के सूचना मंत्री का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हमेशा की तरह ये कॉमेंट्स मिले-जुले हैं. कुछ समर्थक, कुछ विरोधी... बहरहाल, भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर' से यह तो स्पष्ट कर दिया है कि अब शब्दों का नहीं, कार्रवाई का दौर है और अगर कोई देश आतंक को पालकर मासूमों के खून से खेलता है, तो भारत अब चुप नहीं बैठेगा.
ये भी पढ़ें :- Operation Sindoor Live Updates: आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति- अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं